मलेशिया में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हुई, कई लोग लापता

- खतरे और चेतावनी के स्तर पर 23 स्थान
डिजिटल डेस्क, कुआलालंपुर। मलेशिया में बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। ये जानकारी अधिकारियों ने साझा की है। पुलिस महानिरीक्षक एक्रिल सानी अब्दुल्ला सानी ने गुरुवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि कम से कम 10 अन्य लोगों के लापता होने की सूचना मिली है।
सिन्हुआ न्यूज ने सानी के हवाले से बताया कि 7 राज्यों के 396 राहत केंद्रों (पीपीएस) में 18,080 परिवारों के कुल 68,341 बाढ़ पीड़ितों की संख्या को दर्ज किया गया, जिसमें पहांग सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।
उन्होंने यह भी कहा कि 4 राज्यों में आई बाढ़ के कारण 137 सड़कें अभी बंद हैं और नदियों के पास के 23 स्थानों को खतरे और चेतावनी के स्तर पर रखा गया है। देश के मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी दी है।
(आईएएनएस)
Created On :   24 Dec 2021 9:30 AM IST