संक्रमितों की कुल संख्या 89.9 लाख, मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 25 हजार से ज्यादा

- मोरक्को
- ट्यूनीशिया और इथियोपिया सबसे ज्यादा मामले आए सामने
डिजिटल डेस्क, अदीस अबाबा। अफ्रीका में मंगलवार शाम तक कोरोनावायरस के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 8,993,087 तक पहुंच गई है। ये आंकड़े अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने साझा किए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीकी संघ (एयू) की विशेष स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में कोरोना के कारण मौतों की संख्या बढ़कर 225,661 हो गई है जबकि 8,252,830 संक्रमित अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और इथियोपिया सबसे ज्यादा मामलों वाले देशों में शामिल हैं।
दक्षिण अफ्रीका में 30 लाख से ज्यादा मामलों के साथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए हैं, इसके बाद उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में मंगलवार शाम तक 951,544 मामले दर्ज किए गए।
कोरोना मामलों के संदर्भ में, दक्षिणी अफ्रीका सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि अफ्रीका सीडीसी के अनुसार मध्य अफ्रीका सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।
(आईएएनएस)
Created On :   15 Dec 2021 3:31 PM IST