मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान, बड़े क्षेत्रों में कम तापमान और आंधी की संभावना, शीतलहर के लिए ब्लू अलर्ट जारी

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) ने शनिवार को देश के बड़े क्षेत्रों में कम तापमान और आंधी की भविष्यवाणी करते हुए शीतलहर के लिए ब्लू अलर्ट जारी किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने केंद्र के हवाले से बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक, उत्तरी, उत्तरपूर्वी, मध्य, पूर्वी, दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में तापमान में 6 से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
केंद्र के अनुसार, शेडोंग, हेनान, अनहुई, जिआंगसु और झेजियांग प्रांतों के कुछ क्षेत्रों में तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी जा सकती है। आने वाले दिनों में अधिकांश मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में तेज हवाओं का पूवार्नुमान भी लगाया गया है।
केंद्र ने जनता को ठंड के मौसम और तेज हवाओं के खिलाफ सावधानी बरतने की सलाह दी और यातायात और पुलिस अधिकारियों को बर्फीली सड़क की स्थिति के लिए तैयार रहने का सुझाव दिया है। चीन में चार-स्तरीय, (रंग-कोडित मौसम चेतावनी प्रणाली है) जिसमें रेड अलर्ट सबसे गंभीर मौसम के बारे में बताता है। इसके बाद ऑरेंज, येलो और ब्लू अलर्ट होता है।
(आईएएनएस)
Created On :   16 Oct 2021 4:30 PM IST