चीन ने समुद्री से गर्मियों में मछली पकड़ने पर लगाया प्रतिबंध

- जीवित मछलियों की बिक्री पर प्रतिबंध
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने समुद्री जीवन के संरक्षण के उद्देश्य से प्रमुख समुद्रों में ग्रीष्मकालीन मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बोहाई सागर, पीला सागर, पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया है।
दक्षिण चीन सागर में मछली पकड़ने की रोक 16 अगस्त को समाप्त होने की उम्मीद है। चीन ने 1999 से दक्षिण चीन सागर में वार्षिक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। समुद्री मत्स्य विकास को बढ़ावा देने और समुद्री परिस्थिति में सुधार लाने के प्रयासों के तहत यह कदम उठाया गया है।
अगले तीन दिनों के लिए, चाइना कोस्ट गार्ड दक्षिण चीन सागर और स्थानीय अधिकारी मछली पकड़ने के प्रमुख मैदानों और बंदरगाहों पर गश्त करेंगे। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रतिबंध का अच्छी तरह से पालन हो रहा है या नहीं। पीले सागर और बोहाई सागर के लिए मछली पकड़ने पर प्रतिबंध 1 सितंबर को समाप्त हो जाएगा। झेजियांग प्रांत में कृषि और ग्रामीण मामलों के विभाग ने कहा कि 8 मई के बाद, प्रांत आठ प्रकार की जमा हुई या जीवित मछलियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाएगा। जिनमें हेयरटेल, येलो क्रोकर और पॉमफ्रेट शामिल हैं।
(आईएएनएस)
Created On :   2 May 2022 3:00 PM IST