श्रीलंका आम चुनाव: नतीजे हुए साफ,अनुरा कुमारा दिसानायके होंगे नए राष्ट्रपति, आज ले सकते हैं शपथ

नतीजे हुए साफ,अनुरा कुमारा दिसानायके होंगे नए राष्ट्रपति, आज ले सकते हैं शपथ
  • वामपंथी पिपुल्स पार्टी के अनुरा कुमारा दिसानायके होंगे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति
  • 42.13 फिसदी मत के साथ चुनाव में हासिल की जीत
  • सोमवार 23 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम की घोषणा करते हुए चुनाव आयोग ने वामपंथी पिपुल्स पार्टी के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को विजेता घोषित कर दिया है। श्रीलंका चुनाव आयोग ने दूसरे राउंड की मतगणना की घोषणा रविवार 22 सितंबर को किया। इलेक्शन कमिशन के रिजल्ट्स के मुताबिक वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने 42.13 फिसदी मत के साथ इस चुनाव में जीत हासिल की है। वहीं, निवर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को केवल 17.27 फिसदी वोट मिले।

श्रीलंका आम चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दिसानायके अब राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुट गए हैं। खबरों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह सोमवार 23 सितंबर को होने की संभावना है। चुनाव में जीत के बाद अनुरा कुमारा दिसानायके ने अपनी जीत के लिए वहां की जनता का आभार वयक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की।

दिसानायके ने अपने पोस्ट में लिखा, "सदियों से हमने जो सपना संजोया है वह आखिरकार सच हो रहा है। यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति के काम का परिणाम नहीं है, बल्कि आप हजारों लोगों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। आपकी प्रतिबद्धता हमें यहां तक ​​ले आई है और इसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। ये जीत हम सभी की है।"

पिछले सरकार के खिलाफ हुए आंदोलन में दिसानायके ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अपने पोस्ट में उन्होंने इसमें शामिल लोगों को धन्यवाद करते हुए लिखा, "यहां हमारी यात्रा उन अनेक लोगों के बलिदानों से प्रशस्त हुई है जिन्होंने इस उद्देश्य के लिए अपना पसीना, आंसू और यहां तक ​​कि अपना जीवन भी दे दिया। उनके बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकता। हम उनकी आशाओं और संघर्षों का राजदंड पकड़ते हैं, यह जानते हुए कि इसमें कितनी जिम्मेदारी है। आशा और उम्मीद से भरी लाखों आंखें हमें आगे बढ़ाती हैं और हम मिलकर श्रीलंका के इतिहास को फिर से लिखने के लिए तैयार हैं।"

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "इस सपने को नई शुरुआत से ही साकार किया जा सकता है। सिंहली, तमिल, मुस्लिम और सभी श्रीलंकाई लोगों की एकता इस नई शुरुआत का आधार है। हम जिस नए पुनर्जागरण की तलाश कर रहे हैं वह इस साझा ताकत और दृष्टिकोण से उभरेगा। आइए हम हाथ मिलाएं और इस भविष्य को एक साथ आकार दें।"

श्रीलंका के इस आम चुनाव में काफी उलटफेर देखने को मिला है। पहले श्रीलंका इलेक्शन कमिशन ने दूसरे दौर की मतगणना का आदेश दिया था। क्योंकि शनिवार हो हुए चुनाव में जीत के लिए किसी भी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत या उससे अधिक वोटों की जरूरत थी लेकिन किसी को भी इतनी फिसदी वोट नहीं मिली थी।

Created On :   22 Sept 2024 6:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story