म्यांमार-थाईलैंड में कुदरत का कहर: दोनों देशों में अब तक का सबसे विनाशकारी मंजर, 1000 लोगों की हुई मौत, 10,000 हजार से ज्यादा मौत होने की आशंका

दोनों देशों में अब तक का सबसे विनाशकारी मंजर, 1000 लोगों की हुई मौत, 10,000 हजार से ज्यादा मौत होने की आशंका
  • म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से भारी तबाही
  • भूकंप में 1,000 लोगों ने गवाई जान
  • 10,000 हजार से अधिक मौत की आशंका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को भूकंप कहर बनकर टूटा। दोनों देशों में भूकंप के चलते भारी तबाही के मंजर देखने को मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों में मरने वालों का आंकड़ा 1000 के पार पहुंच गया है। वहीं, अमेरिका की भूगर्भ एजेंसी ने म्यांमार और थाईलैंड में 10 हजार से अधिक मौतों की पुष्टि की है। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप में मौतों का आंकड़ा शनिवार सुबह बढ़कर 1000 हो गई है। जबकि, 2300 लोग के घायल हो गए हैं। वहीं, बैंकॉक के अधिकारियों ने थाईलैंड में मरने वालों का आंकड़ा कम कर दिया है। इसके बाद थाईलैंड ने मरने वालों की संख्या को लेकर अपडेट रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट में 6 लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। जबकि, 22 लोगों को घायल और 101 लोगों को लापता बताया गया है। इससे पहले शुक्रवार को मरने वालों का आंकड़ा 10 बताया गया था।

म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप का कोहराम

भूकंप के बाद थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। वहीं, म्यांमार की तानाशाह सेना ने भूंकप से प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल लागू कर दिया है। म्यांमार की सैन्य सरकार के चीफ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने देश की सरकारी टेलीविजन पर बातचीत में "किसी भी देश" को मदद और दान देने के लिए आमंत्रित किया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने भूकंप की वजह से भारी संख्या में लोगों के मरने की उम्मीद जताई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने म्यांमार में आए भूकंप की गहराई 10 किमी बताई है। USGS ने शनिवार सुबह जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में 10 हजार से अधिक मौत का अनुमान लगाया है।

म्यांमार में भूकंप को लेकर चश्मदीदों ने बताया कि अचानक से इमारतें जोर-जोर से हिलने लगी। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए हजारों लोग सड़क पर आ गये। लोगों काफी ज्यादा सहम गए थे। भूकंप की कंपन सुनकर बैंकॉक में लोग अपने अपने दफ्तरों, घरों और मॉल से बाहर निकल आए। वहीं, छतों पर बने पूल से पानी बह रहा था और लोग बुरी तरह से डरे हुए थे। उस वक्त भूकंप के झटके लगातार आ रहे थे। बैंकॉक में एक स्कॉटिश पर्यटक ने कहा कि "अचानक पूरी इमारत हिलने लगी। लोग चीख-चिल्ला रहे थे और इधर-उधर भाग रहे थे।" इस बीच म्यांमार के मांडले से भूकंप से जुड़े कई मंजर तस्वीरें और वीडियो में कैद हुए हैं। सोशल मीडिया पर भूकंप की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें टूटे घर और टूटी इमारतें देखी जा सकती हैं। हालांकि, म्यांमार में चल रहे गृहयुद्ध के कारण मौतों का असली आंकड़ा शायद पूरी तरह से कभी सामने नहीं आ पाए। इसके अ राहत-बचाव कार्यों को और भी मुश्किल बना दिया है।

म्यांमार में जारी गृह युद्ध

वहीं, बीबीसी की रिपोर्ट में जेल अधिकारियों के एक करीबी सूत्र ने जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि म्यांमार की जेल में बंद नेता आंग सान सू पूरी तरह से सुरक्षित हैं। भूकंप का उनपर कोई असर नहीं पड़ा है और वे राजधानी नेपीडा की जेल में ही हैं। मालूम हो कि 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से आंग सान सू को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें अलग-अलग मामलों में 50 सालों से ज्यादा की जेल की सजा सुनाई गई है। इस बीच चीन ने म्यांमार में 37 लोगों की एक आपदा प्रतिक्रिया टीम को सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना किया है। सहायता करने के लिए म्यांमार में भेज दिया है। चीनी शहर युन्नान से भेजी गई यह टीम भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली, ड्रोन और पोर्टेबल सैटेलाइट सहित आपातकालीन बचाव उपकरणों के 112 सेट लेकर आई है।

Created On :   29 March 2025 1:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story