म्यांमार भूकंप: म्यांमार में आए भूकंप ने लोगों की उड़ाई चैन की नींद, नमाज पढ़ते समय 700 की मौत, 50 से ज्यादा मस्जिदें ढही!

म्यांमार में आए भूकंप ने लोगों की उड़ाई चैन की नींद, नमाज पढ़ते समय 700 की मौत, 50 से ज्यादा मस्जिदें ढही!
  • म्यांमार में 7.7 तीव्रता से आया भूकंप
  • 700 से ज्यादा मुस्लिम लोगों की गई जानें
  • 60 से भी ज्यादा मस्जिदें भूकंप में ढहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। म्यांमार में काफी ज्यादा तेज भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.7 नापी गई थी। रमजान के पावन महीने में शुक्रवार की नमाज के दिन भारी तबाही मचाई थी। स्प्रिंग रिवोल्यूशन म्यांमार मुस्लिम नेटवर्क के मुताबिक, इस मुसीबत में करीब 700 से भी ज्यादा मुस्लिम और नमाजी मस्जिदों के अंदर ही दबकर मर गए थे। मांडले में आए भीषण भूकंप ने कई लोगों की नींद उड़ा दी थी। आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो, कुल 1700 लोगों की जान गई थी। साथ ही करीब 60 मस्जिदें भी ढह गई थीं।

टुन क्यी (Tun Kyi) का क्या है कहना?

स्प्रिंग रिवोल्यूशन म्यांमार मुस्लिम नेटवर्क के सदस्य टुन क्यी (Tun Kyi) ने बातचीत के दौरान बताया है कि, भूकंप शुक्रवार की नमाज अदा करने के समय आया था। उस समय मस्जिदें नमाजियों से भरी हुई थीं। भूकंप के चलते कई सारी मस्जिदें भी ढह गई थीं और लाखों लोग उस मलबे में दब गए थे। इरावदी ऑनलाइन न्यूज पोर्ट की तरफ से शेयर किए हुए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि, कई मस्जिदें गिर गईं और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे थे। कुछ मस्जिदें ऐतिहासिक भी थीं, लेकिन पुरानी होने की वजह से वो झटके सहन नहीं कर पाई थीं।

यह भी पढ़े -यूपी में चाक चौबंद कानून-व्यवस्था के बीच 31,500 जगहों पर हुई शांतिपूर्ण नमाज डीजीपी

क्या आधिकारिक आंकड़ों में शामिल हैं मलबे में दबे नमाजी?

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक मौते आंकड़े 1700 से ज्यादा हैं। लेकिन अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मस्जिदों में मरे हुए लोग 700 से ज्यादा के आंकड़ें शामिल हैं या नहीं। इस आपदा के बाद से ही बचाव दल अपने काम में तेजी से लगे हुए हैं।

Created On :   31 March 2025 5:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story