Earthquake In Myanmar: म्यांमार में फिर से आया तेज भूकंप, रिक्टर स्केल में 5.1 मापी गई तीव्रता

- म्यांमार में फिर से आया भूकंप
- 5.1 थी भूकंप की तीव्रता
- इससे पहले वाले भूकंप में हजारों लोगों ने खोई अपनी जान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। म्यांमार में शनिवार यानि 29 मार्च को वापस से भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, देश में आए हुए विनाशकारी भूकंप के एक दिन बाद ही नेपीता में 5.1 की तीव्रता से वापस भूकंप महसूस हुआ है। म्यांमार की राजधानी नेपीता के पास दोपहर में भूकंप आया है। इस भूकंप का केंद्र भी 10 किमी की गहराई में ही था। इस झटके से किसी भी तरह की परेशानी की खबर सामने नहीं आई है।
इससे पहले भी आया था भूकंप
म्यांमार में एक दिन पहले यानि शुक्रवार को 7.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। जिसमें कई सारे पुल और बिल्डिंग्स क्षतिग्रस्त हो गई थीं। उनकी मरम्मत में लोग जुट गए हैं, साथ ही राहत का काम भी जारी है। आधिकारिक आंकड़ों पर ध्यान दें तो, अब तक करीब हजार से भी ज्यादा लोगों ने अपनी जान खो दी है। वहीं, ढाई हजार से भी ज्यादा लोग घायल हैं। सरकार की तरफ से ये भी संकेत दिया गया है कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। इस भूकंप का असर थाइलैंड में भी देखने को मिला है। भूकंप की वजह से बिल्डिंग्स भी हिल गई हैं। बैंकॉक में बन रही एक बिल्डिंग ढह गई थी।
अधिकारियों का क्या है कहना?
अधिकारियों का कहना है कि, बैंकॉक शहर में अब तक 6 लोग मरे हैं, 26 से ज्यादा लोग घायल हैं और पचास से ज्यादा लोगों का अत-पता ही नहीं है। थाइलैंड के अधिकारियों ने बताया है कि, भूकंप और उसके आफ्टर शॉक्स देश के अधिकांश प्रांतों में महसूस किए गए हैं। चियांग माई के साथ उत्तरी क्षेत्रों में आवासीय भवनों, हॉस्पिटल्स और मंदिरों को परेशानी पहुंचाने की खबर है।
Created On :   29 March 2025 5:06 PM IST