जापान का पीएम: 4 साल में तीसरी बार बदलेगा जापान का पीएम, शिगेरु इशिबा संभालेंगे कुर्सी, क्या है बार बार पीएम बदलने की वजह?

4 साल में तीसरी बार बदलेगा जापान का पीएम, शिगेरु इशिबा संभालेंगे कुर्सी, क्या है बार बार पीएम बदलने की वजह?
  • जापान का फिर से बदला पीएम
  • 4 साल में तीसरी बार बदला पीएम
  • ये है बार बार पीएम बदलने की वजह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को नेता चुना है। अगले हफ्ते वो देश के पीएम के रूप में शपथ लेंगे। शिगेरु अपने कार्यालय में लड़ाकू विमान के मॉडल युद्धपोत के मॉडल रखने के लिए जाने जाते हैं। पूर्व रक्षा मंत्री चीन और उत्तर कोरिया के खतरों का सामना करने के लिए 'एशियाई नाटो' के निर्माण का प्रस्ताव देने के लिए भी जाने जाते हैं।

शिगेरु इशिबा संयुक्त राज्य अमेरिका को लेकर कई बार बयान देते नजर आते हैं। फुमियो किशिदा के पारंपरिक दृष्टिकोण की तुलना में शिगेरु इशिबा हमेशा से अलग रहे हैं। शिगेरु इशिबा अक्सर कहते आए हैं कि जापान को विदेश नीति और रक्षा के क्षेत्र में अधिक स्वशासी भूमिका निभानी चाहिए।

शिगेरु इशिबा का प्रधानमंत्री बनना तय

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा का जापान का पीएम बनना तय है। शुक्रवार को जापान की सत्ता पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने देश का नेतृत्व करने के लिए शिगेरु इशिबा को चुना है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का संसद के निचले सदन पर पूरी तरीके से कंट्रोल है। जापान का लोकतांत्रिक व्यवस्था में संसद का निचला सदन बहुत ही शक्तिशाली होता है। ऐसे में पार्टी की तरफ से चुना गया नेता ही देश का पीएम बनता है।

मतदान में शिगेरु ने आर्थिक सुरक्षा मंत्री को हराया

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पहले और दूसरे चरण के इलेक्शन में शिगेरु इशिबा ने आर्थिक सुरक्षा मंत्री को हराया था। पहले ऐसा माना जा रहा था कि इस बार महिला पीएम हो सकती है। लेकिन टोक्यो यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर यू उचियामा ने रॉयटर्स से बातचीत के दौरान बताया था कि इस बार शिगेरु इशिबा और साने ताकाइची (आर्थिक सुरक्षा मंत्री) अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद ये कहना मुश्किल है कि इन उम्मीदवारों में से कौन जीत हासिल करेगा।

Created On :   27 Sept 2024 10:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story