सरकार और संगठन पर खतरा: जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की सरकार की किस्मत का फैसला आज

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की सरकार की किस्मत का फैसला आज
  • इशिबा सरकार में फंडिंग घोटाला और बढ़ती महंगाई
  • मतदाताओं में इसे लेकर काफी नाराजगी
  • LDP का एक दशक का प्रभुत्व आज हो सकता समाप्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की सरकार की किस्मत का फैसला आज मतदाता तय करेंगे। सरकार के साथ साथ उनके पार्टी गठबंधन पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे है। कई जनमत सर्वेक्षणों के मुताबिक एलडीपी और उसके गठबंधन सहयोगी कोमीतो को हार का मुंह देखना पड़ सकता है।

जापान के मतदाताओं में प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की सरकार में फंडिंग घोटाला और बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी है। जिसके चलते उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) का एक दशक का प्रभुत्व आज खत्म होने की कगार पर है। जापान की मौजूदा सरकार बहुमत से दूर हो सकती है।

आपको बता दें जापान मौजूदा दौर में महंगाई और चीन के साथ बढ़ती तनातनी से जूझ रहा है। हालांकि किसी सर्वे में इशिबा सरकार को सत्ता से दूर नहीं बताया है, सर्वे में सरकार का बहुमत खोना बताया जा रहा है लेकिन ऐसी स्थिति में वह छोटे छो़टे दलों से गठबंधन कर सत्ता में आ सकती है। आने वाले सियासी नतीजे ही जापान और उसकी सरकार का भविष्य तय करेंगे। लेकिन जापान में सियासी उथल पुथल मचने के पूरे आसार नजर आ रहे है। जो जापान के लिए सबसे बढ़ी चुनौतियां है।

Created On :   27 Oct 2024 3:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story