हमास-हूतियों पर हमले: इजराइल को मिली धमकी के बाद अमेरिका ने यमन पर किए कई हवाई हमले

इजराइल को मिली धमकी के बाद अमेरिका ने यमन पर किए कई हवाई हमले
  • ट्रंप ने हूती विद्रोहियों को पूरी तरह से तबाह करने की धमकी दी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने यमन पर हवाई हमला किया। यूएस ने यमन पर ये हमला इजराइल के जहाज को निशाना बनाने की मिली धमकी के बाद किया। हूती विद्रोहियों ने इसकी जानकारी दी। यमन की राजधानी सना के आसपास रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक हवाई हमले किए गए। हमलों में एक हूती विद्रोही की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए है। हूती विद्रोहियों ने एक वीडियो जारी करके इसकी जानकारी दी। वीडियो में दिखाया गया है कि बम धमाकों में घरों में कांच बिखरे हुए है।

इससे पहले भी अमेरिका ने राजधानी सना और उत्तर पश्चिम में स्थित सादा शहर में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की थी। हूतियों का कहना है कि अब तक हुए हवाई हमलों में 59 लोग मारे गए हैं। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा हूती विद्रोहियों पूरी तरह से तबाह करने की धमकी दी। ट्रंप ने ईरान को भी चेताया और ईरान पर हूती विद्रोहियों की मदद करने का आरोप लगाया। ट्रंप ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेअर की थी। ट्रंप ने हूतियों को हथियार देने के लिए ईरान को चेतावनी भी दी और दावा किया कि ईरान ने हूतियों को सैन्य आपूर्ति कम कर दी है, लेकिन उसे इस पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।

आपको बता दें अमेरिका ने हमले तब शुरु किए जब हूतियों ने गाजा पट्टी में सहायता सामग्री को रोकने के लिए इजराइली जहाजों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। हूति यमन के अल्पसंख्यक शिया जैदी समुदाय के लोग हैं। ईरान लंबे समय से हूतियों की मदद कर रहा है। इजराइल हमास जंग के बीच में हूतियों ने लाल सागर में कई व्यापारिक जहाजों को नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हूतियों ने करीब 100 व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया और दो जहाजों को डुबो दिया और 4 नाविकों की हत्या की।

Created On :   31 March 2025 12:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story