Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, 6.1 थी तीव्रता, USGS ने दी जानकारी

- इंडोनेशिया में भूकंप के झटके
- सुबह 6:55 पर आया भूकंप
- कोई नुकसान की खबर नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडोनेशिया में बुधवार (26 फरवरी) सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी जानकारी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण- यूएसजीएस) ने दी है। USGS ने बताया कि इंडोनेशिया के नॉर्दन सुलावेसी के कोस्ट पर 6.1 की तीव्रता ने धरती हिलने लगी। जानकारी के मुताबिक यह भूकंप सुबह करीब 6:55 बजे आया जिसकी गहराई करीब दस किलोमीटर (6.2) थी।
कोई नुकसान नहीं
इंडोनेशिया में आज सुबह आए इस भूकंप में किसी भी तरह का नुकसान होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि, आज से पहले भी यहां कई बार भूकंप के झटके महसूर किए गए हैं। साल 2021 में सुलावेसी में भूकंप ने बड़ी तबाही मचा दी थी जिसमें 100 से भी अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इस समय भूकंप की तीव्रता 6.2 थी।
2018 में हजारों लोगों की मौत
साल 2018 में सुलावेसी के पालू शहर में जो भूकंप आया था उसमें 2200 से अधिक लोगों ने जान गंवाई थी। इस भूकंप 7.5 तीव्रता का था।
ओडिशा में भूकंप
ओडिशा में मंगलवार सुबह को भूकंप आया था। कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 6:10 बजे पुरी, बरहामपुर, बालासोर और भुवनेश्वर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस हुए। भकूंप के झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए। किए। भूकंप का केंद्र अक्षांश 19.52 डिग्री उत्तर और देशांतर 88.55 डिग्री पूर्व पर था।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 थी। ओडिशा के अलावा, पश्चिम बंगाल और पड़ोसी देश बांग्लादेश के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में था।
Created On :   26 Feb 2025 10:31 AM IST