भूकंप: अफगानिस्तान से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक हिला, 5.7 रिक्टर की तीव्रता से आया भूकंप

अफगानिस्तान से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक हिला, 5.7 रिक्टर की तीव्रता से आया भूकंप
  • भूकंप से धरती कांपी
  • कुछ हफ्ते पहले भी महसूस हुए झटके

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान में आया तेज भूकंप (earthquake) जिसके झटके दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई है। यह भूकंप 255 किमी धरती की गहराई में दर्ज किया गया है. अफगानिस्तान के समय के हिसाब से भूकंप 11 बजकर 26 मिनट पर आया, जिसका असर दिल्ली में भी देखने मिल गया है। ये भूकंप के झटकों को काबुल से कुछ ही दूर महसूस किया गया है।

भूकंप आते ही वहां के लोग घरों से बाहर निकलने लगे। अभी तक जान-माल की हानि की कोई भी खबर सामने नहीं आई है। साथ ही जब भी अफगानिस्तान में भूकंप आता है, इसका असर दिल्ली तक महसूस किया जाता है। आज भी दिल्ली,नोएडा और गाजियाबाद में इन झटकों को महसूस किया गया है।

अफगानिस्तान में दो हफ्ते पहले भी आया था भूकंप

दो हफ्ते पहले भी अफगानिस्तान में भूकंप (earthquake) के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई थी। हालांकि इससे लोगों की जानों को कोई खतरा नहीं हुआ था। जैसे ही भूकंप आया लोग तुरंत ही घरों से बाहर निकलने लगे। भूकंप के लिहाज से अफगानिस्तान काफी सेंसिटिव है। इससे पहले ताइवान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसके बाद आज एक बार फिर से अफगानिस्तान में भूकंप आया है।

2023 में भूकंप से हुई थी हजारों मौतें

अफगानिस्तान में साल 2023 में भी भूकंप आया था जिसने पूरे अफ्गानिस्तान में तबाही मचा दी थी। उस दौरान करीब 4 हजार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 9 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके अलावा 13 हजार घरों को नुकसान पहुंचा था। उस दौरान भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई थी।

क्यों आता है भूकंप?

जमीन के अंदर सात प्लेट्स होती हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जिसके दबाव पड़ने पर प्लेट्स टूटने लगती हैं। जिससे नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता ढूंढने लगती है। और इन सब डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

Created On :   29 Aug 2024 7:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story