नई सरकार: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस्वा बायरू को बनाया नया प्राइम मिनिस्टर

- कुछ नेताओं की नई सरकार में भी नहीं बदली जगह
- कैबिनेट में किया गया फेरबदल
- मैक्रों ने साल के जाते- जाते चौथी बार बदल दी सरकार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साल के जाते जाते चौथी बार सरकार बदल दी। मैक्रों ने फ्रांस्वा बायरू को फ्रांस का नया प्राइम मिनिस्टर बनाया है। मैक्रों ने पिछले मंत्रिमंडल के पतन के बाद बीते दिन सोमवार को नई सरकार का ऐलान कर दिया। आपको बता दें फ्रांस के लिए ये 2024 साल बड़ा राजनीतिक उथल-पुथल वाला रहा।
नए पीएम फ्रांस्वा बायरू ने नई सरकार में पिछली सरकार की रूढ़िवादी नेतृत्व वाली टीम के सदस्यों के अलावा सेंटर और वामपंथी पृष्ठभूमि से आए नए लोगों को भी शामिल किया है। बायरू सरकार में हर विचारधारा के नेता को तवज्जों दी गई है। उन्हें जगह देकर सदन में सभी पक्षों के लोगों को मनाने का प्रयास किया गया है।
कुछ नेता ऐसे भी हैं, जिन्हें डर था कि नई सरकार बनने पर उन्हें बेदखल कर दिया जाएगा। लेकिन इससे इतर नई बायरू सरकार में वे भी अपने पदों पर डटे रहेंगे। बायरू ने बैंकर एरिक लोम्बार्ड को नया फाइनेंस मिनिस्टर बनाया गया है। ब्रूनो रिटेलो आंतरिक मंत्री , सेबेस्टियन लेकोर्नू रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट भी अपने पद पर बने रहेंगे।
बायरू ने फेरबदल के साथ अपने कैबिनेट में दो पूर्व प्रधानमंत्रियों को जगह दी गई है। मैनुअल वाल्स को विदेश मामलों का मंत्री बनाया गया है और एलिज़ाबेथ बोर्न को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि पूर्व आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन को न्याय मंत्री नियुक्त किया गया है। 2014 से 2016 तक प्रधानमंत्री रहे वाल्स की अचानक वापसी और विदेश मंत्री की जिम्मेदारी बहुत ही दिलचस्प है।
आफको बता दें बायरू के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टियों के बीच सामंजस्य बैठना और सब को साथ लेकर चलना है। क्योंकि फ्रांस संसद में किसी भी पार्टी की पूर्ण बहुमत नहीं है। अब देखना है कि वो कितने दिनों तक टिक पाते है।
Created On :   24 Dec 2024 11:05 AM IST