महिला हिंसा मामलों में इजाफा: बांग्लादेश में तेजी से बढ़ रही महिलाओं के खिलाफ हिंसा, क्या कर रही यूनुस सरकार? रिपोर्ट में दिल दहला देने वाले आंकड़ों का खुलासा

- बांग्लादेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में इजाफा
- एक महीने के अंदर 189 मामले दर्ज
- बांग्लादेश महिला परिषद ने पेश की रिपोर्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में महिलाओं के साथ हिंसा और यौन अपराध के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिसको लेकर देशवासियों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। बीते कुछ समय से बांग्लादेश में महिलाओं के साथ इतने अपराध हुए हैं कि विरोध प्रदर्शन तक की नौबत आ गई है। लोग महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं ताकि इन मामलों को खत्म करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जा सके। बांग्लादेश महिला परिषद की एक रिपोर्ट में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने फरवरी में महिला अपराध के कुल 189 मामले दर्ज किए। इनमें से 70 मामले नाबालिग लड़कियों से जुड़े अपराध के हैं।
रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा
बांग्लादेश के बड़े न्यूज पेपर के आंकड़ों और जानकारी के आधार पर बांग्लादेश महिला परिषद ने एक रिपोर्ट तैयार की। इस रिपोर्ट में महिलाओं से जुड़े अपराधों और अपराधों की संख्या को लेकर जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में एक महीने (फरवरी 2025) के अंदर-अंदर कुल 189 मामले दर्ज किए गए जो कि महिलाओं के अपराध से जुड़े थे। इसमें से 72 मामले नाबालिग लड़कियों के साथ हिंसा के हैं। 72 नाबालिग लड़कियों में से 30 का रेप किया गया। फरवरी के महीने में, रेप के कुल 48 केस सामने आए हैं। जिनमें से 3 नाबालिग लड़कियों और 8 महिलाओं के साथ गैंगरेप हुआ। रिपोर्ट में बाताय गाय है कि हिंसा के चलते 36 महिलाओं और 10 नाबालिग लड़कियों ने अपनी जान गंवा दी।
सरकार ने क्या उठाया कदम?
देश की महिलाओं के साथ बढ़ती हिंसा को लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कानून सलाहकार आसिफ नजरुल ने बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि सरकार नया कानून लागू करेगी जिसके तहत महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की जांच जल्द से जल्द पूरी की जाएगी। इस कानून के तहत पुलिस को 15 दिन में रेप मामले की जांच करनी होगी। वहीं, इन मामलों में कोर्ट के पास फैसला देने के लिए 3 महीने होंगे।
Created On :   11 March 2025 3:40 PM IST