पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हमलावरों ने बस में सवार 7 यात्रियों को मौत के घाट उतारा, किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

बलूचिस्तान में हमलावरों ने बस में सवार 7 यात्रियों को मौत के घाट उतारा, किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
  • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने की निंदा
  • निर्दोष लोगों की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी-शरीफ
  • राष्ट्रपति जरदारी ने इसे कायरतापूर्ण और जघन्य अपराध बताया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाके में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने एक बस पर हमला किया। बंदूकधारियों ने बस में सवार 7 यात्रियों को मौत के घाट उतार दिया। बरखान के उपायुक्त वकार खुर्शीद आलम ने घटना और मृतकों की संख्या की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर बंदूकधारियों का तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बस क्वेटा से पंजाब प्रांत जा रही थी। बंदूकधारियों ने बरखान क्षेत्र में बस को रोका और गोलियों की 7 यात्रियों को बस से उतारकर पहाड़ी पर ले गए। इसके बाद उनको गोली से भून दिया। हमले को लेकर पाकिस्तान के राष्ट्रपति अली जरदारी और प्रधानमंत्री ने घटना की निंदा की। बलूचिस्तान के सीएम सरफराज बुगती ने आतंकी हमले की निंदा की। सीएम ने कहा कि हमलावरों को को तलाशा जा रहा है। उन्हें सजा दिलाई जाएगी। राष्ट्रपति जरदारी ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या करना कायरतापूर्ण और जघन्य अपराध है। आतंकी शांति और मानवता के दुश्मन हैं। वे बलूचिस्तान में अशांति कायम करना चाहते हैं।

पाकिस्तान पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बंदूकधारियों ने बरखान इलाके में हाईवे पर नाकाबंदी करके बस को रोक लिया। बंदूकधारी बस में चढ़े और यात्रियों के पहचान पत्र देखें । इसके बाद उन्होंने 7 यात्रियों को बस से उतारा और पहाड़ी के पास ले गए। बताया जा रहा है कि सभी सातों यात्री पंजाब प्रांत से थे और वे लाहौर जा रहे थे। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार आतंकवाद को पूरी तरफ खत्म करना चाहती है।

Created On :   19 Feb 2025 7:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story