ट्रंप का बड़ा फैसला: अवैध प्रवासियों पर एक्शन लेने की तैयारी, 18,000 भारतीय नागरिकों के सिर पर लटकी तलवार
![अवैध प्रवासियों पर एक्शन लेने की तैयारी, 18,000 भारतीय नागरिकों के सिर पर लटकी तलवार अवैध प्रवासियों पर एक्शन लेने की तैयारी, 18,000 भारतीय नागरिकों के सिर पर लटकी तलवार](/images/placeholder.jpg)
- अवैध प्रवासियों पर ट्रंप का एक्शन
- 18,000 भारतीय नागरिकों के सर पर लटकी तलवार
- आईसीई की सूची में दुनियाभर के लगभग 15 लाख अवैध प्रवासियों के नाम शामिल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार ग्रहण करते ही 15 लाख लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है, इनमें कुल 18000 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बता दें, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आने वाली 20 जनवरी को शपथ लेंगे। लेकिन इससे पहले उन्होंने अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन करने का फैसला किया है।
अमेरिकी इमीग्रेशन और कस्टम इन्फोर्समेंट की ओर से जारी लिस्ट में दुनियाभर के लगभग 15 लाख लोगों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं जिन्होंने गैरकानूनी तरीके से देश में एंट्री की थी। जिसमें से कुल 17940 भारतीय नागरिकों के भी नाम शामिल हैं। हालांकि, ये लोग आईसीई की कस्टडी में नहीं है, लेकिन इनके सर पर तलवार लटकी हुई है।
जानकारी के लिए बता दें, आईसीई के रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन सालों में तकरीबन 90000 भारतीय लोग गैर कानूनी रूप से अमेरिका में प्रवेश लेते पकड़े गए थे। इनमें से ज्यादातर भारतीय नागरिक पंजाब, गुजरात और आंध्र प्रदेश के हैं। इसके अलावा आईसीई ने भारत का नाम उन 15 देशों के साथ जोड़ा है जिनपर नागरिकों के डिपोर्ट करने की प्रक्रिया में सपोर्ट न करने का आरोप लगाया गया है।
अगर बात करें गैर कानूनी ढंग से अमेरिका में प्रवेश करने वाले देशों की तो, इनमें से सबसे ज्यादा नागरिक उन देशों के हैं जो कि अमेरिकी सीमा से सटे हैं। इस सूची के पहल स्थान पर होंडुरास है जहां के 261000 प्रवासियों ने बिना दस्तावेज के अमेरिका में एंट्री की थी। वहीं, 253000 प्रवासियों के साथ ग्वाटेमाला दूसरे स्थान पर है। अगर एशियाई देशों की बात की जाए तो, चीन 37908 प्रवासियों के साथ टॉप पर है। बता दें, भारत इस सूची में 13वें स्थान पर है।
Created On :   14 Dec 2024 6:16 PM IST