फ्रांस पीएम चुनाव: लंबे मंथन के बाद मिशेल बार्नियर के नाम पर लगी मुहर, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया नाम का ऐलान

लंबे मंथन के बाद मिशेल बार्नियर के नाम पर लगी मुहर, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया नाम का ऐलान
  • फ्रांस के नए प्रधानमंत्री बने मिशेल बार्नियर
  • राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया नाम का ऐलान
  • विरोधी पार्टी ने जताई आपत्ति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस में चुनाव पर कई हफ्तों के बात-चीत के बाद गुरुवार 5 सितंबर को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने वहां के नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। फ्रांस के नए प्रधानमंत्री के रूप में ब्रेक्जिट के पूर्व वार्ताकार मिशेल बार्नियर को नियुक्त किया गया है। लोगों को इसकी जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी किए बयान के जरिए दी गई।

फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी गई। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "गणतंत्र के राष्ट्रपति ने मिशेल बार्नियर को प्रधान मंत्री नियुक्त किया है। उन्होंने उन पर देश और फ्रांसीसियों की सेवा के लिए एक एकीकृत सरकार बनाने का कार्य सौंपा है।"

कौन हैं फ्रांस के नए पीएम बार्नियर

मिशेल बार्नियर एक फ्रांसीसी राजनीतिज्ञ और पूर्व यूरोपीय संघ के राजनीतिज्ञ हैं। महज 27 वर्ष की आयु में बार्नियर को सोवाई जिले से सांसद के रूप में चुना गया था। बार्नियर ने अपने अब तक के कार्यकाल में कई फ्रांसीसी मंत्रालय में काम किया है। उन्होंने अब तक यूरोप के क्षेत्रीय नीति आयुक्त, विदेश मंत्री और कृषि मंत्री समेत कई बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। चुनाव के समय से ही उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा था। कई दिनों के बात चीत के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री पद सौंपा।

विरोधी पार्टी ने राष्ट्रपति के फैसले पर जताई आपत्ति

बता दें, फ्रांस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री पद के लिए कई दावेदारों के नाम पर हफ्तों तक विचार विमर्ष किया था। लेकिन अंत में मिशेल बार्नियर के नाम पर राष्ट्रपति मैक्रों ने मुहर लगाई। विरोधी पार्टीयों के नेताओं ने राष्ट्रपति के इस फैसले आपत्ति भी जताई है।

Created On :   5 Sept 2024 5:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story