दक्षिणी ऑस्ट्रिया: 23 वर्षीय सीरियाई युवा ने 6 राहगीरों पर धारदार हथियार से किया हमला, 1 की मौत 5 घायल

- हमले में पीड़ित सभी पुरुष
- दो गंभीर रूप से घायल , दो को मामूली चोटें
- एक अन्य पांचवां व्यक्ति भी घायल
डिजिटल डेस्क, विलाच। दक्षिणी ऑस्ट्रिया में एक 23 वर्षीय सीरियाई युवा ने 6 राहगीरों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक किए गए इस हमले में एक 14 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। ऑस्ट्रिया के कैरिंथिया प्रांत के गवर्नर पीटर कैसर ने 14 वर्षीय मृतक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
पुलिस ने जानकारी दी कि सभी पीड़ित पुरुष है, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हुए और दो को मामूली चोटें आई। पुलिस ने बताया कि हमले में एक 5 वां व्यक्ति भी घायल हुआ है, वो भी पुरुष है। अति-दक्षिणपंथी नेता हर्बर्ट किक्ल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि वह विलाच में हुए भयानक कृत्य से स्तब्ध हैं और हमले में मारे गए 14 वर्षीय पीड़ित के परिवार को बहुत शक्ति की कामना करते हैं।
पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि हमलावर ने लोगों पर अचानक से हमला किया था। पुलिस ने हमलावर को विलाच शहर में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमला करने वाला नागरिक सीरियाई है और ऑस्ट्रिया में वह कानूनी निवास के तौर पर रह रहा है।
पुलिस प्रवक्ता रेनर डायोनिसियो ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक हमलावर के हमले के पीछे की वजह की जानकारी नहीं, यानि हमलावर ने किस उद्देश्य से ये हमला किया, हमले के पीछे उसकी क्या मंशा थी, इसकी जानकारी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हमलावर की व्यक्तिगत पृष्ठभूमि की जांच में जुटी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा जानकारी मिलने तक हमें इंतजार करना होगा।
Created On :   16 Feb 2025 2:48 PM IST