रूस-यूक्रेन वॉर: राष्ट्रपति पुतिन का नया प्लान, सैनिकों की संख्या 15 लाख तक बढ़ाने के दिए निर्देश

राष्ट्रपति पुतिन का नया प्लान, सैनिकों की संख्या 15 लाख तक बढ़ाने के दिए निर्देश
  • राष्ट्रपति पुतिन ने सेना में वृद्धि के दिए आदेश
  • 15 लाख तक बढ़ाने का दिया है लक्ष्य
  • पहले भी कर चुके हैं ऐसा ऐलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश की सेना को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल, पुतिन ने रूसी सेना में सैनिकों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की है। सोमवार 16 सितंबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सेना के सैनिकों की संख्या 15 लाख तक पहुंचाने का आदेश दिया है। बता दें, यह तीसरी बार है जब पुतिन ने सेना में सैनिकों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया है। पुतिन ने इसकी जानकारी क्रेमलिन के वेबसाइट के जरिए साझा की।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से सैन्य विस्तार का फैसला किया है। यह तीसरी बार है जब पुतिन ने ऐसी घोषणा की है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने रूसी सेना के सामान्य आकार को 1 लाख 80 हजार से बढ़ाकर 15 लाख करने के आदेश दिए हैं। क्रेमलिन के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन ने सेना के सामने सशस्त्र बलों की कुल संख्या को 2.38 मिलियन (23,80000) तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि इनमें 1.5 मिलियन (15,0000) सक्रिय सैनिक होने चाहिए।

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साल 2022 में दो बार सैनिकों की बढ़ोतरी की थी। जो कि क्रमानुसार 1 लाख 37 हजार और 1 लाख 70 हजार था। क्रेमलिन की दी हुई जानकारी के मुताबिक फिलहाल किसी नई भरती की तैयारी नहीं हो रही है। यूक्रेन से युद्ध के लिए उन्होंने अभी सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर के आने वाले वालंटियर्स पर भरोसा करने का विचार किया है।

राष्ट्रपति पुतिन ने सैनिकों की बढ़ोतरी का यह फैसला उस वक्त लिया है जब रूस और यूक्रेन के बीच तनाव काफी बढ़ी हुई है। बता दें, बीते दिनों राष्ट्रपति पुतिन के खास समझे जाने वाले दिमित्री मेदवेदेव ने यूक्रेन की राजधानी कीव को खाक कर देने की धमकी दी थी। उन्होंने यूक्रेन पर रूस में तैयार किया गया अब तक का सबसे बड़ा बम गिराने का संकेत दिए थे। इसके महज कुछ ही दिनों पहले रूस ने यूक्रेन के पपोल्तवा शहर पर हमला किया था। रूस के इस हमले में कई यूक्रेनी घायल हुए थे वहीं कई लोगों की जान भी चली गई थी।

Created On :   16 Sept 2024 5:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story