नेमार पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की जांच में सबूत न मिलने के कारण केस बंद

- पुलिस ने नेमार पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की जांच में सबूत न मिलने के कारण केस बंद किया
- ब्राजील की एक महिला ने पेरिस के एक होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था
डिजिटल डेस्क। ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार पर लगा दुष्कर्म का केस खत्म कर दिया गया है। पुलिस ने नेमार पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की जांच में सबूत न मिलने के कारण केस बंद किया है। यह जानकारी सोमवार को साओ पाउलो अटॉर्नी जनरल के कार्यायल ने दी है।
अटॉर्नी जनरल के कार्यालय की प्रवक्ता ने कहा, मंगलवार को पुलिस के इस फैसले को संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा। इस केस को खत्म करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा, लेकिन इस मामले पर आखिरी फैसला जज का ही होगा।
पेरिस सेंट जर्मेन की ओर से खेलने वाले नेमार पर एक ब्राजील की एक महिला ने फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसके बाद नेमार ने पलटवार करते हुए से कथित रूप से महिला के एक्स रेटेड मैसेज, वीडियो और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी थीं। 27 साल के खिलाड़ी ने एक वीडियो जारी कर रेप के आरोपों को खारिज किया था और उन्होंने कहा था कि, उन्हें फंसाया जा रहा है।
Created On :   30 July 2019 3:59 PM IST