- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: क्या रिजर्व बैंक ने जारी...
Fake News: क्या रिजर्व बैंक ने जारी किया एक हजार का नया नोट ?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हजार रुपए नोट की फोटो काफी वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि रिजर्व बैंक ने नया नोट जारी किया है। फेसबुक पर इसे Pujari Jamdagni Rishi ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, एक हजार का नया नोट सबसे पहले अपने ग्रुप के पास।

नोट में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर भी नहीं है। वहीं नोट में दाई तरफ कलात्मक कल्पना(artistic imagination) भी लिखा हुआ है। यह खुद इस बात को दर्शाता है कि यह एक कलात्मक रचना है। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने भी नए नोट जारी करने की कोई सूचना जारी नहीं है। यह साफ हैं कि वायरल हो रहे एक हजार रुपए की फोटो किसी की कलात्मक रचना है। रिजर्व बैंक ने कोई नया नोट जारी नहीं किया है।

भास्कर हिंदी ने अपनी पड़ताल में पाया कि नोट की फोटो नकली है। इसके नीचे लिखा, मैं धारक को एक हजार रुपए अदा करने का वचन देता हूं। इस वाक्य में रुपए गलत लिखा हुआ है। असली नोट में ऐसी गलती नहीं हो सकती।


सोशल मीडिया पर इसे अन्य यूजर भी शेयर कर रहे हैं।

Created On :   21 Oct 2019 2:05 PM IST