- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- No Fake News: रणवीर और दीपिका ने...
No Fake News: रणवीर और दीपिका ने किया भाजपा का प्रचार, आखिर क्या है सच ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज का भंडार सा लगा हुआ है। पार्टियों के अंध भक्त कलाकारों के फोटों से छेड़छाड़ कर उसे तेजी से वायरल करने में लगे हुए हैं। इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में दोनों केसरिया स्कार्फ लिए हुए हैं। जिसके ऊपर वोट फॉर बीजेपी एन मोदी लिखा हुआ है।



दरअसल, असली फोटों के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस तस्वीर को फोटोशॉप से बनाया गया है। असली फोटो 30 नंवबर 2018 को खींच गई थी। रणवीर सिंह और दीपिका अपने परिवार के साथ सिद्धिविनायक गए थे। वहां ये तस्वीर खींची गई थी। रणवीर दीपिका की तब काफी फोटो वायरल हुई थी।

फेसबुक पर इसे दूसरे लोगों ने भी काफी शेयर किया है। इसे राघवेंद्र शुक्ला ने भी शेयर किया है। उन्होंने आठ अप्रैल को पोस्ट शेयर किया था। उनके पोस्ट पर तीन हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया हैं। वहीं 486 लोगों ने लाइक किया है।

इस फोटों को फेसबुक पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। फेसबुक पर इसे एक पेज 'एक बिहारी 100 पे भारी' ने शेयर किया है। जिसमें एक हजार से ज्यादा लाइक, 161 कमेंट और पांच हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।
Created On :   12 April 2019 9:36 AM IST