- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: बुर्के में पुरुष की फोटो...
Fake News: बुर्के में पुरुष की फोटो वायरल, जानें क्या है सच ?

डिजिटल डेस्क। देश में इस समय नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बवाल मचा हुआ है। कई विश्वविद्यालय के छात्र इस कानून का विरोध कर रहे हैं। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसमें एक व्यक्ति बुर्का पहने हुए नजर आ रहा है।
फेसबुक पर पोस्ट को मुकेश शर्मा ने शेयर किया है। कैप्शन है, "जामिया मिल्लिया की एक प्रदर्शनकारी महिला जब आगजनी और पत्थरबाजी करते हुए पकड़ी गई। तो अंदर से ऐसी निकली। बड़ा टेलेंट है यार।" इनके पोस्ट को 250 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।
वहीं पोस्ट को ट्वीटर पर भी शेयर किया जा रहा है।
जो सलमा बनकर जामिया दिल्ली में दंगे करवा रही थी वो अंदर से सलीम चचा निकले ।pic.twitter.com/GgDknNfpmC
— Sapna
क्या है सच?
भास्कर हिंदी ने अपनी पड़ताल में पाया कि किया जा रहा दावा गलत है। यह फोटो 2017 की है और भारत की नहीं है। पड़ताल में हमें Sharkiatoday की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट साल 2017 की है।
यह साफ है कि तस्वीर 2017 की है। इसका जामिया मिल्लिया के हालिया प्रदर्शन से कोई लेना देना नहीं है।
Created On :   21 Dec 2019 11:47 AM IST