- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: क्या हरियाणा पुलिस ने...
Fake News: क्या हरियाणा पुलिस ने महिला को पीटा ? वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसर्मी महिला का डंडे से पीटते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में कुछ महिलाएं भी है जिनकी गोद में बच्चे है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा कि यह हरियाणा का है। फेसबुक पर वीडियो को KB Gaikwad ने शेयर किया है। इन्होंने कैप्शन लिखा है, हरियाणा पुलिस की शर्मनाक करतूत, इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। इनके पोस्ट को 800 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।

बता दें वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी हरियाणा के नहीं बल्कि मप्र के ग्वालियर के है। पड़ताल में हमें timesnow की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो दो साल पुराना है। महिलाओं को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। महिला को पीट रहे पुलिसकर्मी का नाम सुभाष मिश्रा है। वीडियो वायरल होने के बाद उसे निष्कासित कर दिया था। यह साफ है कि वीडियो में दिख रहे पुलिसवाले हरियाणा के नहीं, बल्कि ग्वालियर के हैं।
Created On :   23 Sept 2019 12:49 PM IST