- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: सुशांत सिंह राजपूत के...
Fake News: सुशांत सिंह राजपूत के लिए नाइजीरिया के युवा भी कर रहे इंसाफ की मांग

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में कुछ अफ्रीकी मूल के नागरिक हाथ में पोस्टर लिए विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में जो पोस्टर हैं उस पर ‘Justice for Sushant’ लिखा है। इस वायरल फोटो के साथ दावा किया जा रहा है कि, नाइजीरिया के लोग भी सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। बता दें कि ऐक्टर सुशांत इसी साल 14 जून को अपने बांद्रा वाले घर में मृत पाए गए थे।
किसने किया शेयर?
कई ट्विटर और फेसबुक यूजर ने फोटो पोस्ट कर यही दावा किया है।
This fight for justice is not just for India it"s a fight of people from around the world! No boundary, culture, race or religion can stop us from fighting for JUSTICE for Sushant!
— Shaf Verani (@shaf428) October 13, 2020
Thank you Nigeria!
Bollywood learn something!@shwetasinghkirt@nilotpalm3#AshamedOfBollywood pic.twitter.com/tJ3wFLwXvJ
क्या है सच?
भास्कर हिंदी की टीम ने पड़ताल में पाया कि, सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। रिवर्स इमेज सर्च से हमें 9 अक्टूबर, 2020 को छपी FR 24 News की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट का शीर्षक, ‘SARS: Nigerian youth, celebrities protest against controversial police unit accused of brutality’ था। रिपोर्ट में असल तस्वीर थी जिसमें नाइजीरियाई लोगों के हाथों में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ पोस्टर थे। रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजीरिया में पुलिस की स्पेशल ऐंटी रॉबरी स्क्वॉड (SARS) यूनिट द्वारा किडनैपिंग, शोषण, उगाही जैसे मामले सामने आने पर लोगों ने प्रदर्शन किया था। इससे साफ पता चलता है कि फोटो एडिट करके वायरल की गई है।
निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर फोटो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। दरअसल फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए नाइजीरिया में भी इंसाफ मांगा जा रहा है।
Created On :   15 Oct 2020 1:54 PM IST