फैक्ट चेक: दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेताओं के डांस का वीडियो गलत दावे से हो रहा वायरल, जानें क्या है सच?

दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेताओं के डांस का वीडियो गलत दावे से हो रहा वायरल, जानें क्या है सच?
  • कांग्रेस नेताओं का वीडियो वायरल
  • मंच पर डांस करते आ रहे हैं नजर
  • रिवर्स सर्च में सामने आई सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में कांग्रेस के कई नेताओं को नाचते हुए देखा जा सकता है। लोग इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर रहे हैं। यूजर्स का दावा हैं कि कांग्रेस के नेता, चुनाव के नतीजे आने के बाद डांस कर रहे हैं। आपको बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान 8 फरवरी 2025 को हुआ था। राज्य की कुल 70 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी, भाजपा) ने 48 सीटें जीतीं। 22 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। वहीं, बात करें कांग्रेस की तो पार्टी ने एक भी सीट नहीं जीती। कांग्रेस का खाता ही नहीं खुला पाया।

चलिए जानते हैं वायरल हो रही वीडियो की आखिर सच्चाई क्या है?

क्या हो रहा है वायरल?

'Akhilesh Yadav (Son Of PDA)' ने अपने एक्स अकाउंट पर 8 फरवरी को वायरल वीडियो अपलोड कर लिखा कि आम आदमी पार्टी के हारने पर कांग्रेसी क्यों जश्न मना रहे हैं! कोई बता सकता है क्या? क्या कांग्रेस भाजपा से मिली है ! ये नही चाहते है कि कोई क्षेत्रीय पार्टी जीते इसी लिए समाजवादी पार्टी को भी कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है !!

यह भी पढ़े -दिल्ली चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल-आतिशी मार्लेना की पुरानी क्लिप वायरल, वीडियो में महिला कालिख पोतते हुए आ रही नजर

क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?

वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने गूगल लेंस की मदद ली। वीडियो के स्क्रीनशॉट सर्च करने पर हमें 'The Congress Voice' नाम का एक यूट्यूब चैनल मिला। इस चैनल पर वायरल वीडियो पहले ही 23 जनवरी 2025 को अपलोड किया जा चुका है। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा 8 फरवरी 2025 को हुई थी। इसका मतलब यह है कि डांस करते कांग्रेस के नेताओं की यह क्लिप नतीजों के आने के बाद की नहीं है बल्कि पुरानी है। इससे यह साफ होता है कि यूजर्स गलत दावे के साथ क्लिप को अपने-अपने अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं।

Created On :   12 Feb 2025 9:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story