फैक्ट चेक: दिल्ली चुनाव से जोड़कर सीएम आतिशी का पुलिसकर्मी से लड़ने का वीडियो वायरल, जानें कितनी पुरानी है क्लिप?

दिल्ली चुनाव से जोड़कर सीएम आतिशी का पुलिसकर्मी से लड़ने का वीडियो वायरल, जानें कितनी पुरानी है क्लिप?
  • सीएम आतिशी की वीडियो वायरल
  • पुलिस के साथ बहस करती आ रहीं हैं नजर
  • रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई। इसी बीच सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर मुख्यमंत्री आतिशी की वीडियो खूब वायरल हो रही है। क्लिप में सीएम को पुलिसकर्मी ने लड़ते और बहस करते हुए देखा जा सकता है। लोग इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है। वहीं, सीएम आतिशी को भी पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। आपको बता दें कि, वायरल दावा पूरी तरह झूठा है।

क्या हो रहा है वायरल?

'जिंदाबाद किसानी' नामक फेसबुक यूजर ने अपने अकाउंट पर वायरल वीडियो शेयर कर लिखा कि- मोदी इतना डर गया है कि वो अब AAP को चुनाव नहीं लड़ने देना चाहता। AAP मंत्री Atishi को भी पुलिस जगह-जगह रोक रही है। मोदी जी एक काम करो, सब AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं को गोली मार दो, आपका काम आसान हो जाएगा। वरना अगर AAP नेता और कार्यकर्ता ज़िंदा रहे तो तुम्हें सुकून से तानाशाही नहीं करने देंगे।

यह भी पढ़े -प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर महाकुंभ 2025 से जोड़कर की जा रही शेयर, जानें असल में परिवार के साथ कहां गई थीं एक्ट्रेस

क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?

वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट लिए और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'Zee News' का आधिकारिक यूट्यूब चैनल मिला। इस चैनल पर वायरल वीडियो 23 मार्च 2024 को डाली जा चुकी थी। क्लिप को अपलोड कर डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से नाराज आतिशी दिल्ली पुलिस से भिड़ गईं। धरना प्रदर्शन का ऐलान करने के बाद जब पुलिस ने उनकी गाड़ी रोककर उनसे पूछताछ की तो वो नाराज हो गईं। उनकी नाराजगी और पुलिस वालों के साथ मंत्री आतिशी की बहस का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े -क्या फ्री स्कूटी योजना के तहत मोदी सरकार देश के सभी महिलाओं और पुरुषों को फ्री स्कूटी देगी? जानें VIRAL दावे का सच

Created On :   6 Feb 2025 10:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story