- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- स्कूल जाती हुई एक लड़की का वीडियो...
फैक्ट चेक: स्कूल जाती हुई एक लड़की का वीडियो वायरल, प्रशासन ने 2 बार लगवाया था कृत्रिम पैर, जानें पूरा सच

- बिहार की छात्रा का वीडियो वायरल
- एक पैर से जा रही है स्कूल
- साल 2022 का वीडियो वायरल
डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तूल पकड़ता जा रहा है। क्लिप में एक लड़की को देखा जा सकता है जो एक पैर की मदद से स्कूल जाती नजर आ रही है। लोग इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह हालिया घटना है। साथ ही, लोग प्रशासन से लड़की की मदद करने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन यह वीडियो हाल फिलहाल की नहीं बल्कि साल 2022 की है।
क्या हो रहा है वायरल?
'Gagan Pratap' नामक फेसबुक यूजर ने 15 दिसंबर को वायरल पोस्ट शेयर कर लिखा- एक पैर से 1 KM सफर तय कर स्कूल जाती है बिहार की ये बेटी। हौसले को सलाम, चुनौतियों से लड़ना है, मुझे बस पढ़ना है। बिहार सरकार से विनम्र अनुरोध है कि इस होनहार बेटी पर दया करके वाहन उपलब्ध करा दे जिससे यह बेटी अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें

यह भी पढ़े -क्या आपको भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहर ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के ज्वाइनिंग लेटर प्राप्त हो रहे हैं? रजिस्ट्रेशन करने से पहले जानें सच
क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने सबसे पहले स्क्रीनशॉट निकाले और उसे गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'आज तक' का आधिकारिक यूट्यूब चैनल मिला जहां वायरल वीडियो से जुड़ी जानकारी शेयर की गई थी। 27 मई 2022 को अपलोडेड वीडियो में लिखा था- बिहार के जमुई से एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक पैर पर 1 किलोमीटर तक कूदते हुए स्कूल 10 साल की मासूम सीमा दिखाई दे रही थी। अब सीमा को दूसरा पैर मिल गया है।
आज तक की न्यूज रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रशासन ने कृत्रिम पैर लगवाया था। हालांकि, साल 2024 में प्रशासन ने लड़की को दूसरा कृत्रिम पैर लगवाया था।
Created On :   17 Dec 2024 3:40 PM IST