सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का हुआ ब्रेकअप? सोशल मीडिया से कपल ने डिलीट की फोटोज

- तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का हुआ ब्रेकअप?
- सोशल मीडिया से कपल ने डिलीट की फोटोज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा बॉलीवुड के जोड़ी में से एक है। फैंस इन दिनों की जोड़ी को काफी पसंद करते है। हर इवेंट त्यौहार में दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों बेहद ही बेबाकी से अपने रिश्ते को लेकर बात भी करते नजर आते हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि, कपल के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। खबरों के मुताबिक कई सालों तक डेट करने के बाद इस कपल ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। ब्रेकअप की खबरों के बाद तमन्ना और विजय ने अपने इंस्टाग्राम से साथ की फोटोज भी डिलीट कर दी हैं। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हल चल मचा दी है अब कपल के रिएक्शन का फैंस इंतजार कर रहे हैं।
कुछ हफ्ते पहले हुआ ब्रेकअप!
खबरों हैं कि, तमन्ना और विजय कुछ हफ्तों पहले ही अलग हो गए थे। इन दोनों के फैंस ये खबर सुनकर बहुत दुखी हैं क्योंकि वो तमन्ना और विजय की शादी का इंतजार कर रहे थे। जहां भी दोनों साथ में स्पॉट होते थे वहीं सब उनसे शादी के प्लान्स के बारे में ही पूछते थे। और फैंस को लग रहा था कि कपल जल्द ही शादी कर सकता है। बता दें तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा दोनों के ही इंस्टाग्राम पर अब दोनों की साथ में फोटोज नहीं हैं। साथ की फोटोज डिलीट होने के बाद से ही ब्रेकअप की खबरों को हवा मिली है। विजय और तमन्ना कई अलग हो गए थे लेकिन दोनों ने मिलकर प्लान किया है कि वो हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे।
कैसे शूरू हुई लव स्टोरी
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने लस्ट स्टोरीज 2 के प्रमोशन के दौरान अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया था। विजय ने एक बार बताया था कि वे अपने रिश्ते को छिपाते नहीं हैं, लेकिन फिर भी वे अपनी प्राइवेसी को वैल्यू देते हैं और हजारों फोटोज सिर्फ अपने लिए रखते हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि सीक्रेसी बनाए रखने के लिए फालतू की कोशिश करनी पड़ती है, जैसे पब्लिक जगहों पर जाने से बचना या दोस्तों को पलों को कैद करने से रोकना। विजय और तमन्ना साथ में पोज देने से पीछे नहीं हटते थे। अब फैंस कपल के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं।
Created On : 4 March 2025 12:39 PM