दुखद हादसा: 'स्वदेश' फेम गायत्री जोशी की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची एक्ट्रेस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

- गायत्री जोशी की कार का हुआ एक्सीडेंट
- पति संग वेकेशन पर गईं थी एक्ट्रेस
- एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस गायत्री जोशी के साथ एक दुखद हादसा हो गया है। गायत्री इटली में एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई हैं। जिस समय गायत्री की कार का एक्सीडेंट हुआ उस समय उनके पति विकास ओबेरॉय उनके साथ थे। बता दें कि, ये हादसा तब हुआ जब लेम्बोर्गिनी और फरारी समेत अन्य वाहनों ने एक साथ कैंपर वैन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान एक कपल की मौत हो गई। हालंकि एक्ट्रेस गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय दोनों सुरक्षित हैं। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वेकेशन पर गई थीं एक्ट्रेस
बता दें कि, गायत्री अपने पति के साथ इटली में वेकेशन मनाने के लिए गई हुई थीं। जहां पर ये एक्सीडेंट हुआ। हादसा इटली के सार्डिनिया के एक इलाके में हुआ है जहां गायत्री अपने पति के साथ लेम्बोर्गिनी कार में थीं। उनकी कार की टक्कर फेरारी से हुई। खबरों के अनुसार,एक्सीडेंट की वजह दोनों ही कारों का एक मिनी ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश करना हैं। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों कारों की टक्कर के दौरान मिनी ट्रक रोड पर ही पलट गया और साथ ही फेरारी में भी आग लग गयी। इसके चलते कार में बैठे कपल की जान चली गई।
Two deaths on a Ferrari in Sardina, Italy pic.twitter.com/skT3CaXg0T
— Globe Clips (@globeclip) October 3, 2023मृतकों की पहचान स्विट्जरलैंड की 63 वर्षीय मेलिसा क्रौटली और 67 वर्षीय मार्कस क्रौटली के रूप में हुई है। वहीं, इस कार दुर्घटना के बारे में खुद गायत्री ने द फ्री प्रेस जर्नल को बताया, 'विकास और मैं इटली में हैं। हम यहां कई कारों की एक टक्कर की दुर्घटना के शिकार हो गए। भगवान की कृपा से, हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं।'
फिल्मी दुनिया से अब गायब हैं गायत्री
हालांकि, 'स्वदेश' के बाद गायत्री ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी और अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान देने का फैसला किया था। उन्होंने ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर विकास ओबेरॉय से शादी की, जो भारत की एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी है। तब से, वह काफी हद तक लाइम लाइट से दूर रही और किसी भी फिल्म में काम नहीं किया।
Created On :   4 Oct 2023 10:35 AM IST