बिग बॉस के इन स्टार्स को हुआ प्यार, लेकिन फिर भी नहीं बनी जोड़ी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस हाउस के तमाम ऐसे स्टार्स कपल हैं, जो काफी समय तक रिलेशन में रहे। वह अपने फैंस के बीच खूब चर्चाओं में बने रहते हैं। लेकिन कुछ समय बाद स्टार्स एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक और कपल्स का नाम जुड़ गया है। जो चर्चा में बना हुआ है।
बिग बॉस स्टार्स पारस और माहिरा का ब्रेकअप
पारस छाबडा और माहिरा शर्मा की दोस्ती बिग बॉस के शो पर हुई थी। 2019 में बिग बॉस 13 का प्रसारण हुआ था। बिग बॉस हाउस में पारस और माहिरा एक-दूसरे के करीब आए। लगातार तीन साल तक दोनों के प्यार के किस्से खूब सुर्खियों में रहे। लेकिन तीन साल बाद दोनों का एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। जिसका फैंस के दिलों के तगड़ा झटका लगा। हालांकि, ये कोई पहली जोड़ी नहीं है। इसके अलावा भी कई जोड़ियां टूट चुकी है। आइए जानते है बिग बॉस में किस-किस के साथ ऐसा हुआ है।
अश्मिता पटेल और बीना मलिक का हुआ ब्रेकअप
बिग बॉस 4 का हिस्सा रहे वीना मलिक और अश्मिता पटेल की प्यार की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन अब ये कपल्स की राहे अलग हो चुकी है। इन दोनों की दोस्ती बिग बॉस शो के दौरान हुई और देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों के प्यार की खूब चर्चा होने लगी। जितनी जल्दी इन दोनों में प्यार हुआ उतनी जल्दी दूर हो गए। जानकारी के मुताबिक, सीजन खत्म होने के बाद दोनों के प्यार का रंग गायब होने लगा और दोनों अलग हो गए।
बिग बॉस 7 गौहर खान और कुशाल टंडन के नाम रहा
मालूम हो कि, गौहर खान और कुशाल टंडन की दोस्ती बिग बॉस 7 शो के दौरान हुई थीं। तभी ये दोनों एक-दूसरे जिगरी दोस्त बन गए थे। एक समय ऐसा भी आया था जब दोनों की जोड़ी फैंस के दिलों पर राज करती थीं। लेकिन जैसे ही शो खत्म हुआ, वैसे ही इन दोनों के प्यार भी खत्म हो गया।
करिश्मा और उपेन का ब्रेकअप
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की जोडी फैंस के दिल में हमेशा याद रहेगी। बिग बॉस के 8 वें सीजन में दोनो दोस्ती हुई थीं। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी हो गई की बात शादी तक पहुंच गई। लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई और रिश्ता टूट गया।
गौतम गुलाटी और डायंड्रा का प्यार
बिग बॉस 8 के विनर गौतम गुलाटी और डायंड्रा भी अपने प्यार के लेकर चर्चा में रहे हैं। दोनों ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए खुले शो पर एक-दूसरे को किस भी किया था। फिर भी दोनों का प्यार ज्यादा नहीं चल सका। शो खत्म होते ही दोनों न जाने कहां गुम हो गए।
Created On :   6 April 2023 7:57 PM IST