तंजानिया के स्टार किली पॉल हुए भोजपुरी गानों के दिवाने, बना चुके हैं सुपरहिट सॉन्ग्स पर कई रिल्स, देखिए भोजपुरी गानों पर पॉल के मजेदार मूव्स

डिजिटल डेस्क, पटना। किली पॉल बॉलीवुड गानों पर लिपसिंग करने के लिए बेहद पॉपुलर है। तंजानिया के होते हुए भी भारत में पॉल काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उन्हें एक रिएलटी शों में देखा गया था। जहां पर किली बॉलीवुड की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए थे। किली पॉल बॉलीवुड के गानों पर रील्स तो बनाते ही रहते हैं। लेकिन इन दिनों उन पर भोजपुरी सिनेमा के गानों का खुमार छाया हुआ है। वायरल हो रहे वीडियोज में पॉल को भोजपुरी गानों पर थिरकता देखा जा सकता है। आइए ऐसे ही कुछ वायरल वीडियो को देखते हैं जिनमें पॉल ने भोजपुरी गानों पर डांस करते हुए तड़का लगाया है।
छलकता हमरो जवनियां ऐ राजा
किली पॉल भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के गानों पर अक्सर वीडियो बनाते रहते हैं। जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पंसद करते हैं। पावरस्टार पवन सिंह का लोकप्रिय गाना "छलकता हमरो जवनियां ऐ राजा" पर किली पॉल ने लिपसिंग के साथ जबरदस्त डांस मूव्स दिखाया है। इस वीडियो को पॉल ने इस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे 20 लाख के करीब लोगों ने पंसद किया है।
लॉलीपॉप लागेलू
किली पॉल पवन सिंह के अन्य गानों पर भी रिल्स बना चुके हैं। पवन सिंह के सुपरहिट सॉन्ग में से एक "ललीपॉप लागेलू" पर भी रिल्स बनाया है। इस गाने पर पॉल के शानदार डांस मूव्स देखा जा सकता है। बता दें कि, पवन सिंह का यह गाना विदेशों के कल्बों में भी खूब बजाया जाता है।
लहंगा लहक जय द
किली पॉल पवन सिंह के सुपरहिट सॉन्ग पर डांस करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। हाल ही में रिलीज हुआ गाना "लहंगा लहक जय द" जिस पर किली पॉल ने अपने डांस मूव्स को दिखाया था। जिसे सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि पवन सिंह के साथ इस गाने में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को भी देखा गया था। इस गाने को करोड़ों में व्यूज मिल चुके हैं।
ले लअ पुदिना
पवन सिंह के "ले लअ पुदिना" गाने पर भी किली पॉल अपना टैलेंट दिखा चुके हैं। वीडियो में किली अपनी बहन के साथ पुदिना बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने पर इनके रिल्स ने खूब तहलका मचाया था। पॉल के इस रिल्स को लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। वहीं बात करें पावरस्टार पवन सिंह के इस गाने की तो अब तक इसे 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
Created On :   4 Feb 2023 6:50 PM IST