सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा,बताया इस दिन शादी के बंधन में बंधेगें दोनों

डिजिटल डेस्क मुंबई। इन दिनों सुनील शेट्टी अपनी आने वाली सीरिज "धारावी बैंक" को लेकर सुर्खियों में हैं। सीरीज के प्रमोशन के दौरान जब सुनील शेट्टी से बेटी अथिया और केएल राहुल की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की उनकी शादी कब होगी। बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और आए दिन अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते कुछ दिनों से दोनों की शादी की बातें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब अभिनेता ने इस पर बड़ा अपडेट दिया है, जोकि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के इंतजार में बैठे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।
सुनील शेट्टी ने दिया अपडेट
अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी क्राइम थ्रिलर सीरीज वेब सीरीज "धारावी बैंक" के लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इवेंट में अभिनेता से बेटी अथिया की शादी के बारे में सवाल किया गया कि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी कब होगी? जिसके जवाब में उन्होंने कहा, "जल्दी होगी।" ऐसे में सुनील शेट्टी ने कंफर्म कर दिया है कि अथिया और राहुल की जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। और अब उनकी शादी होने में ज्यादा देर नहीं है। बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी को लेकर बात की है। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था मुझे लगता है जैसे ही बच्चे तय करेंगे शादी होगी। राहुल का शेड्यूल है। अभी एशिया कप है, वर्ल्ड कप है, साउथ अफ्रीका टूर है, ऑस्ट्रेलिया टूर है। जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी होगी। एक दिन में शादी नहीं हो सकती ना?
डिजिटल डेब्यू को तैयार शेट्टी
अभिनेता पहली बात ओटीटी पर दमदार डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। सुनील शेट्टी 4 लाख की आबादी वाले एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी पर वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। इस सीरीज का नाम "धारावी बैंक" है। शो में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में सुनील शेट्टी दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। इस क्राइम और थ्रिलर बेस्ड सीरीज में सुनील शेट्टी के अलावा विवेक ओबेरॉय और एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी भी दिखाई देने वाली हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील को साल 2021 में फिल्म मुंबई सागा में गेस्ट अपीरियंस में देखा गया था। इसके अलावा वह साउथ की फिल्म मरक्कड़ः लॉयन द अरेबियन सी में देखा गया था। साथ ही वह तेलुगू फिल्म मोसागल्लु में भी काम कर चुके हैं।
Created On :   20 Nov 2022 11:50 AM IST