नाइट क्लाब से की थी सिंगिंग करियर की शुरूआत, शशि कपूर ने प्रभावित होकर फिल्म में गाने का दिया मौका, आज करोड़ो की हैं मालकिन

डिजिटल डेस्क मुंबई। फिल्म जगत की मशहूर पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप आज अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। हिंदी सिनेमा में पॉप सिंगिंग को एक अलग मुकाम तक ले जाने वाली गायिका ऊषा उत्थुप अपनी दमदार आवाज के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में दम मारो दम, डार्लिंग और मेहबूबा जैसे कई सुपरहिट गाने गाये हैं जिन्हें आज भी सुनकर लोग झूम उठते हैं। ऊषा उत्थुप का जन्म 7 नवंबर 1947 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम वैद्यनाथ सोमेश्वर सामी है। वह तमिलनाडु के चेन्नई से ताल्लुकात रखतें हैं। इसके आलावा ऊषा अपने डिफ्रेंट लुक को लेकर भी चर्चा में रहीं, उनकी कांजीवरम साड़ी, बड़ी गोल बिंदी के साथ बालों में फूलों का गजरा उन्हें एक अलग लुक देता है। आज आलीशान जिंदगी जीने वाली ऊषा उत्थुप का यहां तक का सफर बेहद ही संघर्ष भरा रहा हैं। तो आईये जानते उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से-
संगीत की क्लास से निकाल दिया गया बाहर
जब वह स्कूल में थी तो तब उन्हें उनकी भरभरी आवाज के लिए संगीत की क्लास से बाहर निकाल दिया गया था। लेकिन उनकी संगीत की अध्यापिका ने उन्हें संगीत की शिक्षा दी। हालांकि उन्होंने कभी संगीत की शिक्षा बाहर से ग्रहण नहीं की, उनका लालन-पालन एक संगीतमय माहौल में हुआ, जिस कारण उन्हें संगीत की इतनी समझ है
नाइट क्लाब से की थी सिंगिंग करियर की शुरूआत
ऊषा उत्थुप ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत होटलों में गाने गाकर की। ऊषा जब 20 साल की थीं, तभी उन्होंने साड़ी में चेन्नई के माउंट रोड स्थित जेम्स नाम के एक छोटे से नाइट क्लब में गाना शुरू किया था। उसी समय नाइट क्लब के मालिक ने ऊषा को एक हफ्ते के ट्रायल पीरियड पर रखा था। इसके बाद ऊषा ने मुंबई के "टॉक ऑफ द टाउन" और कोलकाता के "ट्रिनकस" क्लब में भी गाना गाया। इसके बाद उन्हें दिल्ली के ओबेरॉय होटल में गाना गाने का मौका मिला।
शशी कपूर ने दिया था पहला ब्रेक
ऊषा उत्थुप को एक्टर शशि कपूर ने पहला ब्रेक दिया था। उनसे ऊषा की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में ही हुई थी। वहां शशि कपूर उनकी गायकी से इतने प्रभावित हुए कि फिल्म में गाने का मौका दे दिया। ऊषा उत्थुप ने वर्ष 1970 में आई "बॉम्बे टॉकीज" फिल्म में अंग्रेजी में गाना गाया था। "हरे रामा हरे कृष्णा" फिल्म में ऊषा ने आशा भोसले के साथ "दम मारो दम" गाना गाया था। जिसके बाद उन्हें कई फिल्मों में गाना गाने का मौका मिला। बेशक कुछ लोग ऊषा उत्थुप की आवाज का मजाक उड़ाते रहे हों, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर खुद को साबित किया है।
फिल्मी करियर
उषा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआता सत्तर के दशक में की थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा माँ सफलता फिल्म शालीमार के गाने एक दो तीन से मिली थी। उसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन गाने गाये। उन्होंने उस दौरान हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीत निर्देशक आर डी बर्मन-बप्पी लहरी के साथ काफी हिट गाने गाये हैं। उन्होंने दम मारो डीएम और मेहबूबा जैसा सुपरहिट गाने हिंदी सिनेमा को दिए हैं। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत दूरदर्शन के टीवी शो भारत की शान-शाइनिंग स्टार से की। वह इस शो बतौर जज नजर आयीं थी। इसके अलावा वह मराठी सिंगिंग रियलिटी शो गौरव महाराष्ट्राचा में मुख्य अतिथि के रूप में भी नजर आ चुकी हैं। आज उनके पास दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज ऊषा उत्थुप की नेटवर्थ 12 करोड़ रूपये से अधिक है।
Created On :   8 Nov 2022 10:24 AM IST