रक्षित शेट्टी की 777 चार्ली कर्नाटक में टैक्स फ्री

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। कर्नाटक सरकार ने रक्षित शेट्टी अभिनीत फिल्म 777 चार्ली को राज्य में कर मुक्त घोषित कर दिया है।किरणराज के द्वारा लिखित और निर्देशित 777 चार्ली की कहानी एक हताश युवक पर केंद्रित है, जिसने अपने जीवन में रुचि खो दी है। आश्चर्यजनक रूप से, एक पिल्ला उसे दिखाई देता है, जो उसके दृष्टिकोण को पूरी तरह से बदल देता है।
कहानी में काफी इमोशन हैं और दुनियाभर के दर्शक इसका लुत्फ उठा रहे हैं। कर्नाटक वित्त विभाग ने एक आधिकारिक निर्देश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि, छह महीने के लिए 777 चार्ली टिकटों की बिक्री पर राज्य वस्तु एवं सेवा कर नहीं लगाया जाएगा। रक्षित शेट्टी-स्टारर फिल्म देखने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भावुक हो गए थे। मुख्यमंत्री ने फिल्म की भावनात्मक कहानी के साथ-साथ इसके लेखन की भी प्रशंसा की।
सोर्स- आईएएनएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Created On :   19 Jun 2022 3:00 PM IST