राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का कार्ड ऑनलाइन लीक, कुछ खास लोगों को दिया आमंत्रण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के शादी की चर्चें लंबे समय से हो रही हैं, अब उनकी शादी का कार्ड भी ऑनलाइन सामने आ चुका है।
राजकुमार राव और पत्रलेखा चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जोड़े ने शनिवार के दिन खूबसूरत सफेद ड्रेस में सगाई की है, उनकी सगाई की फोटो फैंस को काफी पसंद आई हैं, बताया जा रहा है दोनों की शादी सोमवार को होगी। उनकी शादी का कार्ड ऑनलाइन वायरल हो रहा है जिसमें शादी की तारीख और स्थान के बारे में बताया गया है।
फैनपेज ने किया शादी का कार्ड वायरल
एक फैनपेज ने ट्विटर पर शादी का निमंत्रण शेयर किया है। कार्ड नीले रंग का है, जिसे दुल्हन की तरफ से भेजा गया है। इस नीले रंग के कार्ड पर लिखा है, "राव परिवार और पॉल परिवार आपको पत्रलेखा और राजकुमार की शादी में सोमवार 15 नवंबर" को ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़" में आमंत्रित करते हैं।
Everyone is invited in this beautiful wedding ceremony (virtually) of #RajkummarRao #Patralekhaa pic.twitter.com/rXGnNhRWbn
— Rajkumar Rao(Rini) (@Rajkummar_vibes) November 14, 2021
यहां हुई थी सगाई
राजकुमार और पत्रलेखा ने शनिवार को द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट, न्यू चंडीगढ़ में सगाई की और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ ही समय में वायरल हो गया। उनकी सगाई वाली फोटो में राजकुमार को पत्रलेखा के सामने एक घुटने पर नीचे बैठा देखा जा सकता हैं। एक दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद दोनों ने एक रोमांटिक गाने पर डांस किया। उनके सफेद स्नीकर्स और ड्रेस ने भी फैंस को काफी इम्प्रेस किया।
कौन-कौन बने सगाई के स्पेशल गेस्ट?
शादी का वेन्यू सिसवान फॉरेस्ट रेंज के 8,000 एकड़ में फैला हुआ है, सगाई के दिन इस खास वेन्यू पर साकिब सलीम, फराह खान और कुछ अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि शादी के लिए भी कुछ खआस लोगों को आमंत्रन भेजा गया है।
Created On :   15 Nov 2021 1:47 PM IST