राजकुमार राव ने घुटने पर बैठकर पत्र लेखा को किया प्रपोज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने हाल में ही सगाई की हैं। अभिनेता ने घुटने पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया। राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी सगाई के दौरान वाइट कलर के कपड़े पहने थे। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं। क्लिप में, मैचिंग जैकेट और स्नीकर्स के साथ सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पजामी पहने हुए राजकुमार को यह कहते हुए सुना जा सकता है, पत्रलेखा, क्या तुम मुझसे शादी करोगी? वहीं पत्रलेखा भी अपने घुटनों के बल बैठ जाती है और उनसे पूछती है, राजकुमार राव, क्या तुम मुझसे शादी करोगे? और जब दोनों हां करते है है तब एक दूसरे को अंगूठी पहनाते है। रिंग एक्सचेंज के बाद, दोनों ने एड शीरन के परफेक्ट गाने पर रोमांटिक डांस भी किया।इस महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे राजकुमार और पत्रलेखा ने साथ में सिटीलाइट्स और वेब शो बोस: डेड-अलाइव में काम किया है।
(आईएएनएस)
Created On :   14 Nov 2021 1:00 PM IST