होली के जोश को दुगना कर देते हैं ये फिल्मी गीत, रंगों की बौछार में घोल देते हैं सुरों की मिठास

डिजिटल डेस्क, भोपाल। होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। होली का अपना एक अलग ही रंग है। और इस रंग बिरंगे त्यौहार पर गानों का संगम ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। इस रंगो के त्योहार में मस्ती का रंग इतना फैल जाता है कि लोग होली के गानो पर झूम उठते हैं। जब होली के रंगो के साथ फिल्मी गानों का रस घोला जाता है तब असली होली की महफिल जमती है। और लोग होली के गानो पर नाचने को मजबूर हो उठते हैं। ये हैं होली के कुछ ऐसे गाने जो आपकी होली पार्टी के मजे को दुगुना कर देते हैं।
रंग बरसे भीगे चुनरवाली
होली के त्योहार पर अमिताभ बच्चन का यह गाना ‘ रंग बरसे भीगे चुनर वाली ‘ न बजाया जाए ऐसा हो ही नहीं सकता हर होली पार्टी में यह गाना जरूर बजाया जाता है। ‘ सिलसिला ‘ मूवी का यह गाना अमिताभ बच्चन तथा रेखा पर फिल्माया गया है। और यह गाना हरिवंशराय बच्चन जी द्वारा लिखा गया है। होली के सभी गानों में से सबसे ज्यादा बजाया जाने वाला यह गाना सभी लोगों का पसंदीदा गाना है।
होली खेले रघुवीरा
बागवान फिल्म का यह गाना एक बहुत लोकप्रिय गाना है। जो होली के दिन सभी जगह बजाया जाता है यह गाना अमिताभ बच्चन तथा हेमा मालिनी पर फिल्माया गया है। इस गाने के शब्द होली खेले रघुवीरा बहुत प्रसिद्ध हैं और अक्सर इसकी राईमिंग की जाती है। सभी की पसंद का यह गाना बजते ही लोगों में और उत्साह पैदा कर देता है। और सभी की जुबान पर यह गाना चढ़ जाता है।
गो पागल
फिल्म जॉली एल एल बी 2 का यह गाना जो हर किसी के कदमों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। यह होली के सबसे पसंदीदा गानों में से एक है। यह गाना रफ्तार ने लिखा है और निंडी कौर ने गाया है। अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी ने इस गाने पर अपना किरदार निभाया है।
बलम पिचकारी
“ बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी “ के बोल हिंन्दी में फिल्म ये जवानी है दीवानी के बोल विशाल ददलानी और शाल्मली खोलगड़े ने गाए हैं। इस होली सॉन्ग को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और संगीत प्रीतम ने दिया है। इसमें रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, कल्कि कोचलिन, सिध्दार्थ रॉय कपूर मुख्य भूमिका में है। बॉलीवुड मूवी का यह गाना “बलम पिचकारी“ एक मजेदार गाना है, जो होली की थीम पर सही बैठता है, एनर्जी से भरा यह गाना हर किसी के कदमों को थिरकने के लिए मजबूर कर देता है।
होली के दिन दिल खिल
शोले फिल्म का यह गाना होली के गलियारों में काफी प्रसिद्ध है। इस गाने को आज भी बड़े चाव से सुना जाता है। 1975 में यह गाना आया था, यह गाना आर.डी.बर्मन ने बनाया है, और आनंद बक्षी द्वारा लिखा गया है। किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने इस गाने में अपना किरदार बखूबी निभाया है।
Created On :   15 March 2022 4:55 PM IST