सलमान खान से लेकर पनामा पेपर्स तक जानिए ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ी सारी कांट्रोवर्सी के बारे में

डिजिटल डेस्क मुंबई। अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के कारण पहचानी जाने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर को अपना 49वां जन्मदिन मना रहीं हैं। 19 नवंबर,1994 में ऐश्वर्या राय ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया था। वे अपनी खूबसूरती के लिए देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर हैं। ऐश्वर्या फिल्म जगत की जानी मानी हस्ती हैं उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। ऐश्वर्या उन सितारों में से एक हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को बेहद दूर रखती हैं, लेकिन कई बार वह भी विवादों में फंस चुकी हैं। तो आइये जानते हैं ऐश्वर्या राय से जुड़ी कांट्रोवर्सी के बारे में-
मैगजीन विवाद
1996 में, फिल्मजगत में ऐश्वर्या तब सुर्खियों में आई जब उन्होंने सुप्रसिद्ध मैगजीन "Star and Style" पर 20 मिलियन की मानहानि का दावा किया था, क्योंकि उस मैगज़ीन के अनुसार ऐश्वर्या राय और अक्षय कुमार को एक 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में आपत्तिजनक रूप में देखा था। जिसपर काफी लंबे समय तक बहस चली थी।
पनामा पेपर्स विवाद
साल 2021 ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए विवादों से भरा गुजरा था। जब ऐश्वर्या का नाम पनामा पेपर्स मामले में सामने आया तो चारों ओर हंगामा मच गया था। 2016 के "पनामा पेपर्स" मामले में ईडी ने ऐश्वर्या को समन भेजा था। "पनामा पेपर्स" में दुनियाभर के नेता, बिजनसमैन और उन हस्तियों के नाम थे, जिन्होंने टैक्स बचाने के लिए नकली कंपनियां बनाकर विदेशों में पैसे इन्वेस्ट किए थे, जिसमे एक्ट्रेस का भी नाम शामिल था।
सलमान के साथ रिलेशनशिप
फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय और सलमान खान की प्रेम कहानी चर्चा में थी। हालांकि कुछ वक्त बाद ही इस कहानी का अंत हो गया था। डेटिंग के कुछ वक्त बाद ही सलमान खान ने ऐश्वर्या के सामने शादी को लेकर प्रपोज किया लेकिन एक्ट्रेस ने उनसे शादी करने के लिए इंकार कर दिया था। फिर सलमान खान भड़क गए और आधी रात को ऐश्वर्या के घर पहुंच गए। एक्टर ने गुस्से में रात भर दरवाजा पीटा और 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी। कहा जाता है कि सलमान खान का यह रूप देखकर ऐश्वर्या डर गई थीं। ब्रेकअप के बाद ऐश ने सलमान पर मारपीट जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विवेक ओबेरॉय संग ऐश्वर्या का रिश्ता
सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम एक्टर विवेक ओबेरॉय संग जोड़ा गया। सलमान के कानों तक विवेक और ऐश्वर्या के अफेयर के चर्चे पहुंच गए थे। गुस्से में आकर सलमान ने विवेक को फोन कर दिया था और इसका खुलासा विवेक ने भरी मीडिया में कर दिया था। उन्होंने कहा था कि "सलमान ने मुझे करीब 41 बार फोन किया और धमकी दी। बताया जाता है कि ऐश्वर्या की वजह से ही विवेक ओबेराय और सलमान खान के बीच दुश्मनी हुई।
शक्ति कपूर से विवाद
वर्ष 2005 में एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान शक्ति कपूर ने कहा था कि ऐश्वर्या राय ने सुभाष गहि की फिल्मों में काम करने के लिए यौन संबंधों का सहारा लिया। हालंकि बाद में उन्होंने अपनी इस टिप्पणी के लिए ऐश्वर्या से माफी मांग ली थी।
ऐश्वर्या राय और सोनम की कैट वाइट
ऐश्वर्या राय बच्चन संग सोनम कपूर का तगड़ा विवाद हुआ था। कहा जाता है कि उन दिनों सोनम को कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ वॉक करना था जिसे लेकर वह काफी एक्साइटेड थीं लेकिन, ऐश्वर्या ने सोनम कपूर के साथ वॉक करने से मना कर दिया था। इसके बाद सोनम कपूर ने कहा था वह मेरे पिता के साथ काम कर चुकी हैं तो मुझे उन्हें आंटी बुलाना चाहिए।
Created On :   1 Nov 2022 9:39 AM IST