दिल्ली में राजनीतिक भ्रष्टाचार के खिलाफ कैलाश खेर का गाना
![Kailash Kher Sung A Song For Web Series Transparency Kailash Kher Sung A Song For Web Series Transparency](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/12/kailash-kher-sung-a-song-for-web-series-transparency_730X365.jpg)
By - Bhaskar Hindi |28 Dec 2019 9:32 AM IST
दिल्ली में राजनीतिक भ्रष्टाचार के खिलाफ कैलाश खेर का गाना
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक भ्रष्टाचार के खिलाफ कैलाश खेर ने अपना नया गाना बोल रे दिल्ली बोल गाया है। गाने को प्रवेश मल्लिक ने कंपोज किया है और अन्नू रिजवी ने इसे लिखा है। यह गाना आने वाली वेब सीरीज ट्रांसपेरेंसी: पारदर्शिता के लिए कंपोज किया गया है। इसके निर्माता और निर्देशक मुनीष रायजादा फिल्म्स के डॉक्टर रायजादा हैं।
वेब सीरीज की पूरी कहानी इंडिया अगेंस्ट करपशन (आईएसी) पर आधारित है और यह गाना शो की थीम को स्थापित करता है। आम आदमी की भावना को चित्रित करने और राजनीतिक भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत बयान देने के उद्देश्य से इसे बनाया गया है।
Created On :   28 Dec 2019 2:36 PM IST
Next Story