कई कॉन्ट्रोवर्सी में रह चुकीं हैं देवसेना फेम अनुष्का शेट्टी, एक्टर प्रभास के लिए तोड़ी थी अपनी शादी, घर पर पड़ा चुका है इनकम टैक्स का छापा

डिजिटल डेस्क मुंबई। राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म "बाहुबली 2" की फेम अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी अपना 41वां जन्मदिन मना रहीं हैं। अनुष्का साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती हैं। उनके द्वार "बाहुबली 2" में की गई दमदार एक्टिंग ने सभी को दंग कर दिया था। देवसेना के किरदार को देख सभी के मुंह से सिर्फ एक ही चीज निकली थी कि इस रोल को अनुष्का से बेहतर कोई नहीं निभा सकता। अनुष्का का जन्म 7 नवंबर 1981 को मैंगलोर में हुआ था। उनके पिताजी का नाम A. N. विट्ठल शेट्टी है और माता का नाम पप्रफुल्ला शेट्टी है। साथ ही उनके दो भाई है जिनका नाम गुना रंजन शेट्टी और साईं रमेश शेट्टी है अनुष्का का असली नाम स्वीटी शेट्टी हैं। एक्ट्रेस ने साउथ की रुद्रमादेवी, मिर्ची और अरुंधति जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया हैं। उन्हें तमिल और तेलगु फिल्मों की क्वीन कहा जाता है। अनुष्का अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक कई कॉन्ट्रोवर्सी में रह चुकीं हैं। उनका नाम किसी और से नहीं बल्कि "बाहुबली" फेम प्रभास से जुड़ चुका है। कहा जाता है कि, प्रभास नें अनुष्का की शादी तक रूकवा दी थी। आईये जानते है उनसे जुड़े कुछ किस्सों के बारे में-
प्रभास के लिए तोड़ी थी अपनी शादी
"बाहुबली 2" में साथ काम करने वाले प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी ने जबरदस्त सुर्खियां भी बटोरी थीं। इसके बाद से ही दोनो के अफेयरस की खबरें तेज हो गई थी। कहा जाता है कि, हीरो प्रभास ने असल जिंदगी में अनुष्का की शादी रुकवा दी थी। दरअसल, "बाहुबली 2" फिल्म के दौरान ही अनुष्का की शादी कहीं तय हो गई थी लेकिन प्रभास ने यह शादी रुकवा दी थी। इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह थी। प्रभास ने इस फिल्म के लिए तीन वर्षों तक कोई और फिल्म साइन नहीं की थी। उन्होंने खुद पर खूब मेहनत की थी और वह चाहते थे कि अनुष्का भी इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से काम करें। कहा जाता है कि जब अनुष्का की शादी की बात आई तो उन्होंने इसे होने नहीं दिया क्योंकि उनका मानना था कि फिर अनुष्का "बाहुबली" फिल्म पर ध्यान नहीं दे पाएंगी।
इनकम टैक्स का छापा
अनुष्का शेट्टी से जुड़ा विवाद तब सामने आया था जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारीयों ने साल 2011 में नवंबर के महीने इनकम टैक्स रिटर्न से संबंध में हैदराबाद के जुबली हिल्स में अनुष्का शेट्टी के घर पर छापा मारा था। खबरों के मुताबित छापा मारने के बाद अधिकारीयों ने उनके घर से नकदी, बैंक पासबुक और अन्य डाक्यूमेंट्स को जब्त कर लिया था।
फिल्मी करियर
अनुष्का शेट्टी ने साल 2005 में फिल्म "सुपर" से डेब्यू किया था। इसके बाद वह "लक्ष्यम", "शौर्यम" जैसी कई फिल्मों में नजर आई थीं। अनुष्का ने फैंटेसी फिल्म "अरुंधति" में भी डबल रोल निभाया था और इसमें उनके अभिनय को बहुत पसंद किया गया था। जिसके बाद 2006 में उनकी 4 फिल्मे रिलीज़ हुई जिसमे सबसे सुपरहिट फिल्म S.S राजामौली की विक्रमारकुडुॉ हुई। गौरतलब है, अनुष्का शेट्टी तेलुगू के अलावा तमिल फिल्मों जैसे "सिंगम", "वानम", "रुद्रमादेवी" जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
अनुष्का शेट्टी की नेटवर्थ
एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की नेटवर्थ जानकर आप के होश उड़ जाएंगे। एक्ट्रेस 143 करोड़ की की मालकिन हैं। अनुष्का शेट्टी की सालाना इनकम लगभग पांच से 6 करोड़ रुपए हैं। अनुष्का शेट्टी हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में स्थित वुड्स अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल पर रहती हैं। एक्ट्रेस के घर की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपए हैं। अनुष्का शेट्टी साउथ की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का एक फिल्म के लिए पांच करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। अनुष्का लग्जरी कारों की शौकीन हैं। उनके पास कई बड़े ब्रांड्स की कारें हैं। अनुष्का शेट्टी बीएमडब्ल्यू 6, ऑडी A6, ऑडी Q5 और टोयोटा कोरोला जैसी लग्जरी कार्स की मालकिन हैं।
Created On :   7 Nov 2022 11:25 AM IST