भोजपुरी सिनेमा की यंग एक्ट्रेस नीलम गिरी खूबसूरती के मामले में देती हैं बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को मात, सुनिए इनके टॉप-5 गाने

- सुपरहिट सॉन्ग राजा जी खून कई दअ है।
डिजिटल डेस्क,पटना। भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक अदाकारा हैं। जिन्होंने अपनी खूबसूरती और टैलेंट के दम पर सिनेमा जगत में अच्छी खासी पहचान बना चुकी हैं। आज इनकी खूबसूरती के लाखों करोड़ों लोग दिवाने हैं। हम ऐसे ही इन स्टार्स की बात नहीं कर रहे हैं। इनके पिछले कुछ महिनों और सालों के करियर को देखते हुए यह अंदजा लगाया जा सकता है। वैसे तो भोजपुरी सिनेमा में कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस हैं। लेकिन इन सबसे अलग एक नाम भी है। जिनकी खूबसूरती के दीवानों की गिनती नहीं की जा सकती। भोजपुरी की यंग एक्ट्रेस नीलम गिरी जो आज इंडस्ट्री की एक जानी मानी हस्ति बन चुकी हैं। वह अपने छोटे से करियर में बहुत बड़ी उपल्बधि हासिल कर चुकी हैं। एक्ट्रेस को भोजपुरी सिनेमा में काफी एक्टिव देखा जाता है। खासतौर पर एक्ट्रेस के गानों की बात करें तो रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचाने लगते हैं। तो चलिए नीलम गिरी के ऐसे पांच गानों की बात करते हैं जो काफी पॉपुलर रहे हैं।
राजा जी खून कई दअ
नीलम गिरी का सबसे सुपरहिट सॉन्ग "राजा जी खून कई दअ" है। जो रिलीज के बाद से ही दर्शकों का पहला पसंद बना रहा था। इस गाने को आज करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। नीलम गिरी के इस गाने को यूट्यूब पर 22 करोड़ 50 लाख से अधिक बार देखा जा चुका हैं। जबकि गाने को करीब 10 लाख लोगों ने लाइक भी किया है। इसी के साथ यह गाना एक्ट्रेस की करियर का सबसे ज्यादा सुने जाने वाला सॉन्ग बन चुका है। इस गाने के सुपरहिट होने के बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट सॉन्ग देती चली गई।
दिलवा ले गईले राजा
गाना "दिलवा ले गईले राजा" किसने नहीं सुना होगा। इस गाने ने तो नीलम गिरी को एक नया स्टारडम दिलाया था। साथ ही इस गाने में उनके डांस मूव्स को फैंस ने भी खूब पंसद किया था। आज यूट्यूब पर इस गाने को कई मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि, नीलम के इस गाने को अब तक 170 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि इस गाने को अब तक 8 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
गरईया मछरी
नीलम गिरी का तीसरा सबसे हिट गाना "गरईया मछरी" रहा है। इस गाने की वजह से नीलम खूब लाइम लाइट में बनी रही थी। इस गाने में उनकी जोड़ी रवि पंडित के साथ खूब पंसद की गई थी। इस गाने में नीलम के डांस मूव्स को काफी पंसद किया गया था। बता दें कि, इस गाने को यूट्यूब पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं गाने को 6.5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
लहँगवा लस लस करता
सुपरस्टार पवन सिंह के साथ नीलम गिरी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पंसद किया था। साल 2021 में होली के मौके पर रिलीज हुआ गाना "लहँगवा लस लस करता" जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस गाने को यूट्यूब पर करीब 150 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस गाने को पवन सिंह ने खूद ही गाया था। जिनकी आवाज की जमकर तारीफ हुई थी।
गोदनवा
नीलम गिरी का गाना "गोदनवा" भी इस लिस्ट में शामिल है। इस गाने को शिल्पी राज ने गाया था। जिसे फैंस ने काफी पंसद किया था। वहीं गाने में नीलम ने ऐसे अपने लटके झटके दिखाए थे कि फैंस का मुंह खुला का खुला ही रह गया था। यह गाना भी काफी सुपरडुपर हिट साबित हुआ है। इस गाने को करीब 14 करोड़ लोगों ने देखा है। जबकि, 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
Created On :   2 Feb 2023 9:02 PM IST