भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड, बनारस की होटल से मिला शव, मौत से कुछ घंटे पहले रिलीज हुआ था गाना

डिजिटल डेस्क, बनारस। भोजपुरी फिल्म जगत के लिए दुखद खबर सामने आई है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। उनका शव बनारस के सारनाथ इलाके में स्थित होटल में मिला। वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस आई हुई थीं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने इसकी सूचना एक्ट्रेस की फैमिली को दे दी है। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने अभी इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया है। 25 साल की आकांक्षा की मौत से उनके फैंस से लेकर सहकलाकार तक स्तब्ध हैं। सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया?
मौत से कुछ घंटे पहले ही रिलीज हुआ आखिरी गाना
आकाक्षा दुबे के निधन से कुछ घंटे पहले ही उनका आखिरी गाना रिलीज हुआ था। गाने का नाम 'ये आरा कभी हारा नहीं' है। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह हैं। रिलीज के कुछ घंटे बाद ही इस गाने को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
सोशल मीडिया पर काफी फेमस थीं आकांक्षा
21 अक्टूबर 1997 को यूपी के मिर्जा में जन्मी आकांक्षा अपने परिवार के साथ केवल 3 साल की उम्र ही मुंबई आ गई थीं। उनको छोटी उम्र से डंसिंग, एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था। अपने इसी पैशन को फॉलो करने के लिए उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा। हालांकि उनके पिता चाहते थे कि वह आईपीएस अफसर बने लेकिन आकांक्षा का उद्देश्य कुछ ओर ही था।
सोशल मीडिया की क्वीन थीं आकांक्षा
आकांक्षा को पॉपुलैरिटी उनके सोशल मीडिया वीडियोज से मिलनी शुरू हुई। टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर उनके वीडियोज कुछ ही समय में वायरल हो जाते थे। बात करें उनके फॉलोवर्स की तो इंस्टाग्राम पर उनके 1.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं। बेटी की दिनोदिन बढ़ती प्रसिद्धि और एक्टिंग के प्रति उनके जूनून को देखकर उनके पिता ने उन्हें आईपीएस बनाने की जिद्द छोड़ दी और उन्हें सपोर्ट करने लगे।
आकांक्षा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 17 साल की उम्र में की। हालांकि भोजपुरी फिल्मों में काम पाना उनके लिए आसान नहीं था। उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। अपने करियर में उन्होंने कई भोजपुरी स्टारों के साथ काम किया। वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 जैसी फिल्मों में वह नजर आई थीं। इसके अलावा नाच के मालकिनी, काशी हिले पटना हिले और भुअरी जैसी लोकप्रिय गानों का भी वह हिस्सा रही थीं।
आकांक्षा ने आशी तिवारी के साथ बहुत सी फिल्मों में काम किया, हालांकि उन्हे वैसी सफलता नहीं मिली जैसी वो चाहती थीं। सफल न होने के चलते एक्ट्रेस ने 4 साल पहले यानी 2018 में फिल्म जगत को गुडबाय कहने का भी प्लान बना लिया था। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया था। हालांकि मां के समझाने के बाद उन्होंने अपना प्लान बदल दिया था और दोबारा वापसी की।
सोशल मीडिया पर आकांक्षा का आखिरी पोस्ट
Created On :   26 March 2023 4:13 PM IST