आलिया के बाद अब इन बॉलीवुड एक्ट्रेस की होने वाली है शादी, काफी समय से कर रहे हैं डेट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में स्टार्स की शादी की बात करें तो हाल ही में कई एक्टर-एक्ट्रेस ने अपने मनपसंद साथी के साथ शादी रचा ली है। बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल से लेकर राजकुमार राव तक अपने चहीते साथी से विवाह कर सुर्खियों में बने हुए थे। हाल ही में आलिया-रणवीर की हुई शादी अभी भी खबरों की सुर्खियों पर है। आलिया अब बॉलीवुड के फेमस घराने की बहुओं की लिस्ट में से एक बन चुकीं है।
लेकिन क्या आपको पता है कि इनके बाद अब कई और भी सेलेब्स हैं जो कि अपने पसंद के साथी के साथ जल्द ही शादी कर सकते हैं। तो आइए जानते है कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?
टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी
बॉलीवुड के फेमस स्टार किड टाइगर श्रॉफ हमेशा ही दिशा पाटनी के साथ नजर आते हैं। दोनो को बॉलीवुड का लव बर्ड कहा जाता है। खबर के मुताबिक टाइगर कई सालों से दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं। जल्द ही इनकी शादी के कयास लगाए जा रहे हैं। शादी के बाद दिशा पाटनी एक फेमस घराने की बहू बन जाएंगी। फैंस को इंतजार है कि कब ये दोनों रिलेशन में आएंगे।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस दिखते समझ आते हैं। हाल ही कि रिपोर्ट्स के हिसाब से कहें तो राहुल-अथिया ने तो अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। खबर है कि राहुल-अथिया इसी साल दिसम्बर तक में शादी करके अपनी नई जिंदगी शुरू करने वाले हैं। फैंस को यह जोड़ी खूब पसंद आ रही है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा फैंस के सबसे क्यूट कपल बन चुके हैं। शेरशाह के आने के बाद दोनों की जोड़ी बेहतरीन जमीं। खबर के मुताबिक दोनों दो साल से एक-दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। कई बार कियारा सिद्धार्थ की फैमिली के साथ डिनर करते भी नजर आ चुकी हैं। फैंस दोनों को एक कपल के रूप में देखने को बेताब हैं।
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा
इन दोनो की लव स्टोरी तो आपको पता ही होगी! इन दोनो ने अपने रिलेशन का खुलासा भी किया है। ये बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। मलाइका- अर्जुन कई सालों से डेट कर रहे हैं। साथ ही वे इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। जल्द ही वे शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।
रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर
रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के क्यूट कपल के रूप में जाने जाते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दोनों लगभग चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन्होंने अब तक अपने रिश्ते को ऑफीशियल तौर पर नही कबूल किया है। लेकिन इनकी भी शादी के कई कयास लगाए जा रहे हैं।
Created On :   23 April 2022 6:06 PM IST
Tags
- बॉलीवुड
- आलिया भट्ट
- बॉलीवुड़ न्यूज
- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- बॉलीवुड स्टार्स
- बॉलीवुड अभिनेत्री
- राजकुमार राव
- विक्की कौशल
- राजकुमार राव और पत्रलेखा वेडिंग
- सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
- बॉलीवुड एक्ट्रेस
- एक्टर-एक्ट्रेस
- टाइगर श्रॉफ-दिशा पटानी
- अथिया शेट्टी और केएल राहुल
- अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा
- रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर