पद्म भूषण अवॉर्ड 2024: मिथुन चक्रवर्ती, उषा उत्थुप को दिया गया पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित

मिथुन चक्रवर्ती, उषा उत्थुप को दिया गया पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित
  • मिथुन चक्रवर्ती, उषा उत्थुप को दिया गया पद्म भूषण
  • राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में बीते दिन सोमवार शाम पद्म सम्मान दिए गए। सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। 25 जनवरी को ये सम्मान घोषित किए गए थे जिसमें 2024 के लिए 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री से सम्मानित करने का ऐलान किया गया था। इस बार पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 30 महिलाएं शामिल रहीं, वहीं 9 लोगों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। इसके बाद बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भारतीय प्लेबैक सिंगर ऊषा उत्थुप को भी अवॉर्ड से नवाजा गया है जो की फिल्म इंडस्ट्री और देश की लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़े -पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाइक, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पद्म पुरस्कार

मिथुन चक्रवर्ती ने इस तहर की अपनी खुशी जाहिर

देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने पर मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी खुशी जाहिर की है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा- 'मैं बहुत खुश हूं। मैंने जिंदगी में कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। जब मुझे फोन आया कि आपको पद्म भूषण दिया जा रहा है, तो मैं एक मिनट के लिए चुप हो गया क्योंकि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।'

यह भी पढ़े -दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की अचानक बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द उठने के बाद हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

इन हस्तियों को भी मिला पद्म भूषण अवॉर्ड

मिथुन चक्रवर्ती और ऊषा उत्थुप के अलावा भजन सिंगर श्री कालूराम बामनिया और बांग्लादेश की सिंगर रेजवाना चौधरी बान्या को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। मिथुन चक्रवर्ती को राष्ट्रपति भवन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी में इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि पद्म भूषण अवॉर्ड कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, साइंस, साहित्य और खेल जैसी कैटेगरी में दिया जाता है। इन सम्मान के साथ विजेताओं को कोई नकद पुरस्कार, भत्ता या रेल-हवाई यात्रा में छूट जैसी कोई सुविधा नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़े -प. बंगाल में स्टार vs स्टार! शत्रुघ्न सिन्हा को 'खामोश' करने मिथुन चक्रवर्ती को बीजेपी से मैदान में उतारने की तैयारी!

Created On :   23 April 2024 5:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story