फिल्म कलेक्शन: 'बैड न्यूज' की फिर बढ़ी कमाई, 50 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब पहुंची फिल्म, जाने फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

बैड न्यूज की फिर बढ़ी कमाई, 50 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब पहुंची फिल्म, जाने फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
  • 'बैड न्यूज' की फिर बढ़ी कमाई
  • 50 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब पहुंची फिल्म
  • जाने फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' को रिलीज हुए नौ दिनों समय बीत चुका है। 19 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही वजह है कि मात्र छ: दिन में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपए का आंकड़ा छु लिया है। इसी के साथ ये फिल्म विक्की कौशल के करीयर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म में भी शामिल हो गई है। अब बर्किंग डे पर भी फिल्म अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। फिल्म का नया सब्जेक्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब दूसरे वीकेंड़ फिल्म की कमाई में तेजी दर्ज की गई है। फिल्म जल्द ही 50 करोड़ छुने वाली है।

यह भी पढ़े -'आज की रात' की शूटिंग सेट से तमन्ना भाटिया ने शेयर किया वीडियो, सरप्राइज बर्थडे केक से हुईं खुश

फिल्म कलेक्शन

'बैड न्यूज' ने बॉक्स ऑफिस पर 8.3 करोड़ रुपए से खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़, तीसरे दिन 11.15 करोड़ और चौथे दिन 3.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 'बैड न्यूज' ने पांचवें दिन 3.75 करोड़, छठे दिन 3.15 करोड़ और सातवें दिन 2.15 करोड़ रुपए कमा लिए थे। वहीं अब नवें दिन भी विक्की कौशल की फिल्म ने करोड़ों छाप लिए हैं। आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' ने सेकेंड सैटर्ड को कुल 3.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 48.25 करोड़ रुपए हो गया है यानी फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है।

यह भी पढ़े -रेणुका शहाणे ने अपने पति के लिए अनोखे अंदाज में गाया 'कभी कभी मेरे दिल में' गाना

फिल्म का डे वाइड कलेक्शन

Day 1- 8.3 करोड़

Day 2- 10.25 करोड़

Day 3- 11.15 करोड़

Day 4- 3.5 करोड़

Day 5- 3.75 करोड़

Day 6- 3.15 करोड़

Day 7- 2.75 करोड़

Day 8- 2.15 करोड़

Day 9- 3.25 करोड़

कुल- 48.25 करोड़

यह भी पढ़े -प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी ने बनाई इंडो-इटेलियन डिश, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

फिल्म की स्टारकास्ट

धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बने फिल्म 'बैड न्यूज' में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क के अलावा नेहा धूपिया, शीबा चड्ढा और फैसल राशिद अहम रोल्स में नजर आए हैं।

Created On :   28 July 2024 6:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story