दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: यमुना मुद्दे पर कांग्रेस दलित नेता कुमारी शैलजा किस पार्टी का देंगी साथ? इस बयान से हो गया साफ
- दिल्ली में सियासी पारा हाई
- शैलजा कुमारी की यमुना मुद्दे पर प्रतिक्रिया
- 5 फरवरी को होंगे चुनाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। यमुना मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस बीच शुक्रवार (31 जनवरी) को कांग्रेस की वरिष्ठ दलित नेता कुमारी शैलजा ने आप और भाजपा को घेरा है। यमुना मुद्दे पर कांग्रेस नेता ने कहा कि दोनों ही दल एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहे हैं। दोनों सरकारें नाकाम रही हैं।
आप-कांग्रेस को घेरा
यमुना जल विवाद पर कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा कि अब जब चुनाव आ गए हैं तो भाजपा और AAP 'एक ही थाली के चट्टे-बट्टे' नजर आ रहे हैं। चुनाव नजदीक आ गया है तो वे एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। दोनों सरकारें नाकाम रही हैं यह सच्चाई है।
चुनाव आयोग ने केजरीवाल से मांगे जवाब
आपको बता दें कि, चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार पर लगाए आरोप को सिद्ध करने के लिए केजरीवाल ने सबूत के साथ-साथ पांच सवालों के जवाब मांगे थे। जिसके लिए उन्हें 31 जनवरी को सुबह 11 बजे तक जवाब देने का एक और मौका दिया था।
बीजेपी दफ्तर के बाहर हंगामा
कल (30 जनवरी) आप सांसद संजय सिंह और पार्टी नेता शैली ओबेरॉय और रीना गुप्ता 7 पीपीएम अमोनिया-दूषित पानी की 3 बोतलें लेकर भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के पास पहुंचे थे।
पानी की बॉटल लिए आप नेता पहुंचे बीजेपी मुख्यालय
पानी की बॉटल लिए आप नेता पहुंचे बीजेपी मुख्यालय आप नेता शैली ओबेरॉय ने कहा था कि यह भाजपा की गंदी राजनीति है कि वह दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हम पानी की ये बोतलें लेकर आए हैं। यह पानी पीकर दिखाइए कि इसे पिया जा सकता है या नहीं।
#WATCH | AAP MP Sanjay Singh and party leaders Shelly Oberoi & Reena Gupta reach near BJP HQ, carrying 3 bottles of 7 PPM ammonia-contaminated water amid the row with Haryana Government over river Yamuna water. pic.twitter.com/LwEIZq1AGK
— ANI (@ANI) January 30, 2025
Created On :   31 Jan 2025 11:34 AM IST