महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: लॉरेंस विश्नोई जेल में रह कर लड़ेगा चुनाव? बाबा सिद्दिकी की जान लेने के बाद क्या उन्हीं की सीट से है चुनाव लड़ने का प्लान?

लॉरेंस विश्नोई जेल में रह कर लड़ेगा चुनाव? बाबा सिद्दिकी की जान लेने के बाद क्या उन्हीं की सीट से है चुनाव लड़ने का प्लान?
  • लॉरेंस विश्नोई लड़ सकता है चुनाव
  • सिद्दीकी मर्डर केस को लेकर चर्चा में है लॉरेंस विश्नोई
  • लॉरेंस विश्नोई लड़ेगा बांद्रा पश्चिम सीट से चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की चर्चा महाराष्ट्र की राजनीति में जोरों पर है। उत्तर भारतीय विकास सेना नाम के राजनीतिक दल ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई की ओर से नामांकन दाखिल करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर से फॉर्म ए और फॉर्म बी लिया है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर भारतीय विकास सेना के नेता सुनील शुक्ला लॉरेंस विश्नोई को बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दस्तावेज दाखिल करना चाहते हैं। उन्होंने बताया, 'वह फॉर्म पर लॉरेंस विश्नोई का साइन कराकर चुनाव लड़ने के लिए उसका शपथ पत्र तैयार कराएंगे।'

सिद्दीकी की सीट से लॉरेंस लड़ेगा चुनाव!

बता दें कि, बाबा सिद्दीकी की हाल ही में हत्या हुई थी। उन्होंने बांद्रा पश्चिम महाराष्ट्र सीट से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह बांद्रा पश्चिम महाराष्ट्र सीट से ही विधायक थे। लेकिन, 12 अक्टूबर 2024 की रात बांद्रा ईस्ट में बेटे के ऑफिस के सामने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद इस हत्याकांड का जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शिबू लोनकर ने ली। जिसके बाद से ही महाराष्ट्र की राजनीति में लॉरेंस विश्नोई की चर्चा जोरों पर है।

महाराष्ट्र सियासत गर्म

इधर, उत्तर भारतीय विकास सेना पार्टी ने कहा है कि अगर लॉरेंस विश्नोई कहते हैं तो वह जल्द ही 50 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देगी। बता दें कि, इस वक्त लॉरेंस विश्नोई साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है। उन पर आरोप है कि उसने एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की है। साथ ही, वह सलमान खान को धमकी देने की वजह से चर्चा में बना है।

मुंबई की बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट हमेशा से हॉट सीट में रही है। राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच के कांटे की टक्कर है। महायुति गठबंधन की ओर से एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना, बीजेपी और अजित पवार के नेतृत्व वलाली एनसीपी है। वहीं, एमवीए की ओर से कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) हैं।

Created On :   26 Oct 2024 11:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story