दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: यमुना मुद्दे पर चुनाव आयोग कब लेगा निर्णय? AAP सांसद संजय सिंह ने दी जानकारी, जानें मामले का अपडेट

यमुना मुद्दे पर चुनाव आयोग कब लेगा निर्णय? AAP सांसद संजय सिंह ने दी जानकारी, जानें मामले का अपडेट
  • यमुना पर सियासत जारी
  • संजय सिंह ने दिया बड़ा बयान
  • 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार-प्रसार के थमने की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। लेकिन चुनावी राज्य में यमुना पानी को लेकर सियासत रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी लगातार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस क्रम में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को पूरा मुद्दा बताया तो कमीशन ने जांच के बाद निर्णय लेने को कहा है।

आप सांसद का बयान

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिल्ली में आने वाले पानी में जहर मिलाने की भारतीय जनता पार्टी की साजिश का पूरा घटनाक्रम बताया है। आयोग ने कहा है कि वह पूरे मामले की तथ्यों के साथ जांच करेगा और फिर कोई निर्णय लेगा।

यह भी पढ़े -हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का अरविंद केजरीवाल को चैलेंज, कहा - 'राजघाट के पीछे यमुना का पानी पीकर दिखाएं'

राज्य में सियासत गर्म

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। मामला त्रिकोणीय भी है, ऐसे में तीनों पार्टी लगातार अपनी चुनावी तैयारी में जुटी है। राज्य में बीते दस साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में आप के खिलाफ तैयार हुए एंटी इनकंबेंसी का फायदा बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही उठाना चाहती है। हालांकि, इस चुनावी रणनीति में जनता के किस साथ रहती है, यह 8 फरवरी को साफ हो जाएगा।

Created On :   31 Jan 2025 12:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story